Home » राजस्थान » हजारों लीटर वॉश एवं भट्टियां नष्ट

हजारों लीटर वॉश एवं भट्टियां नष्ट

आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही कर अभियोग दर्ज किए गए।

आबकारी आयुक्त नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा कार्यवाही की जा रही है। आबकारी निरोधक दल की कार्रवाई में बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में 650 लीटर वॉश व 2 भट्टियां नष्ट की गई साथ ही नाकाबंदी के दौरान 26 केन बीयर को सीज कर एक अभियोग दर्ज किया गया। हनुमानगढ़ में ग्राम अमरपुरा थेड़ी में दबिश के तहत 2500 लीटर वॉश एवं 6 कच्ची भट्टियां नष्ट की गई। चित्तौड़गढ़ में निम्बाहेड़ा के साथ संयुक्त कार्रवाई में सीतामाता अभ्यारण्य क्षेत्र में 2200 लीटर वॉश नष्ट करते हुए 14 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की गई। दौसा जिले के ग्राम खटवा व दौलतपुरा में 1 हजार लीटर वॉश एवं 2 भट्टियां नष्ट की गई। मौके से अभियुक्त बद्रीलाल मीणा को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार प्रदेश के अन्य जिलों में भी निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

कोटा स्टेशन पर अवध एक्सप्रेस में RPF-पैंट्रीकार मैनेजर भिड़े:चेन पुलिंग के बाद बढ़ा विवाद, धक्का-मुक्की और गाली-गलौज का आरोप; 2 अवैध वेंडर गिरफ्तार

कोटा में चेन पुलिंग और कागजात पूरे नहीं होने की बात को लेकर बांद्रा-बरौनी अवध एक्सप्रेस (19037) में कोटा RPF