पाटन पुलिस ने सोमवार शाम को 5 साल से फरार चल रहे एक इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था।
पाटन थानाधिकारी रमेश मीणा ने बताया कि यह मामला 29 मार्च 2021 को होली की रात को एक बालक के साथ के यौन हिंसा आरोप से संबंधित है। पाटन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था।
आरोपी पिछले पांच वर्षों से लगातार अलग-अलग राज्यों में फरारी काट रहा था। पुलिस ने उसके मोबाइल नंबर के आधार पर सोनू वर्मा, निवासी नल का मोहल्ला डाबला को गुजरात के हिम्मतनगर बनासकांठा से गिरफ्तार किया।
इस वारदात में शामिल आरोपी के एक साथी कुलदीप वर्मा की 2022 में मौत हो चुकी है। आरोपी सोनू वर्मा पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 30






