Poola Jada
Home » राजस्थान » गैंगरेप पीड़िता को बयान बदलने के लिए धमकाया, दो गिरफ्तार:एक युवती समेत 9 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था मामला

गैंगरेप पीड़िता को बयान बदलने के लिए धमकाया, दो गिरफ्तार:एक युवती समेत 9 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था मामला

भीलवाड़ा में कोतवाली पुलिस ने गैंगरेप पीड़िता को कोर्ट में बयान बदलने के लिए धमकाने और मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने अन्य आरोपियों के कहने पर पीड़िता पर दबाव बनाया, ताकि वह कोर्ट में अपने बयान बदल दे। पुलिस ने दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ शुरू कर दी है।

पीड़िता ने 17 दिसंबर को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि उसने पूर्व में एक युवती सहित 9 लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया था। बाद में मामले का चालान कोर्ट में पेश कर दिया गया।

चालान पेश होते ही बढ़ा दबाव

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि चालान कोर्ट में पेश होने के बाद से ही तीन व्यक्ति उस पर लगातार बयान बदलने का दबाव बना रहे थे। आरोपियों की ओर से उसे तरह-तरह के प्रलोभन दिए गए और मना करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी गईं।

मारपीट और धमकी के गंभीर आरोप

पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और लगातार डराने-धमकाने की कोशिश की। इतना ही नहीं, आरोपियों में से एक ने उससे जबरन खाली कागजों पर हस्ताक्षर भी करवा लिए। इन घटनाओं से पीड़िता मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई, जिसके बाद उसने पुलिस का रुख किया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, दो आरोपी गिरफ्तार

शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पीड़िता को धमकाने और न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय