Home » राजस्थान » सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट करने वाला गिरफ्तार:पोस्ट हटाने के बदले 50 हजार रुपए लिए, एक लाख मांग रहा था

सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट करने वाला गिरफ्तार:पोस्ट हटाने के बदले 50 हजार रुपए लिए, एक लाख मांग रहा था

जोधपुर में बासनी थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर अनर्गल व अश्लील पोस्ट कर दुष्प्रचार के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पोस्ट हटाने के नाम पर अवैध वसूली करने वाला बदमाश टॉप-10 आरोपियों में शामिल है। आरोपी द्वारा पीड़ित व उसके परिजनों को डराकर पैसे ऐंठने का मामला सामने आया था।

आरोपी ने दुष्प्रचार नहीं करने के बदले धमकाकर पहले 50 हजार रुपए वसूल किए। बाद में एक लाख रुपए की दोबारा मांग करने लगा था। पुलिस ने गांव जावली जिला नागौर निवासी रामेश्वर को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।

यह है पूरा मामला बासनी थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया- 1 दिसंबर को रामनारायण जांगिड़ की ओर से न्यायालय में परिवाद के जरिए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें बताया गया कि रामेश्वर जांगिड़ उर्फ बैरिस्टर द्वारा पिछले तीन वर्षों से उसे फोन पर गाली-गलौज की जा रही थी।

रामेश्वर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप व फेसबुक पर प्रार्थी, उसके परिजनों एवं महिलाओं के खिलाफ लगातार अश्लील व अनर्गल पोस्ट व टिप्पणियां कर दुष्प्रचार किया जा रहा था। आरोपी ने पोस्ट हटाने व भविष्य में दुष्प्रचार नहीं करने के बदले धमकाकर पहले 50 हजार रुपए वसूल किए। बाद में एक लाख रुपए की दोबारा मांग करने लगा। सामाजिक स्तर पर समझाइश के बावजूद आरोपी की गतिविधियां जारी रहीं।

जयपुर से किया गिरफ्तार मामले की गंभीरता को देखते हुए आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट्स की तकनीकी जांच की गई। इनका संचालन रामेश्वर जांगिड़ उर्फ बैरिस्टर द्वारा किया जाना पाया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर जयपुर भेजी गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

शिक्षामंत्री के ‘तुगलकी फरमान’ के खिलाफ IFWJ का मोर्चा, CM के नाम कलेक्टर को सौंपा पत्र

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। शिक्षामंत्री मदन दिलावर के कथित तुगलकी फरमान के विरोध में पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन