Home » राजस्थान » विशेष निरोधात्मक अभियान प्रदेश में हजारों लीटर वॉश नष्ट

विशेष निरोधात्मक अभियान प्रदेश में हजारों लीटर वॉश नष्ट

प्रदेश में अवैध शराब निर्माण, विक्रय, भण्डारण व तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में आबकारी निरोधक दल ने चाकसू के ग्राम त्रिलीपुरा, लसाड़िया गुढ़ा, फलीयावास, सिंडोली में दबिश के तहत 1200 लीटर वॉश एवं 2 भट्टियां नष्ट की हैं। आबकारी थाना फुलेरा और आरपीएफ थाना फुलेरा की संयुक्त कार्रवाई में 18 बोतल अंग्रेजी शराब एवं 20 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद किए गए। भीलवाड़ा के गुलाबपुरा व निम्बोहड़ा कलां में 400 लीटर वॉश व 2 भट्टियां नष्ट की गई, मौके से 4 लीटर अवैध हथकड़ शराब भी बरामद की गई। हनुमानगढ़ के टीबी पनीवाली एवं गुड़िया में आबकारी दल की कार्रवाई में 52 लीटर अवैध हथकड़ शराब बरामद कर अभियोग दर्ज किया गया।

आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही कर केस दर्ज किए जा रहे हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर में बैंक मैनेजर को ट्रक ने कुचला, मौत:घर लौटे वक्त तेज रफ्तार में आए ट्रक ने मारी टक्कर, दूसरे हादसे में कारपेंटर ने दम तोड़ा

जयपुर में हिट एंड रन के अलग-अलग दो हादसों में सोमवार रात दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक