Home » राजस्थान » सिरोही में 5 किमी वनपथ की स्वीकृति का ग्रामवासियों ने किया स्वागत

सिरोही में 5 किमी वनपथ की स्वीकृति का ग्रामवासियों ने किया स्वागत

राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी का शुक्रवार को सिरोही जिले के लोटाना से डाबेला भागली तक 5 किमी वनपथ की स्वीकृति के उपलक्ष्य में ग्रामवासियों द्वारा स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री देवासी ने कहा कि क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधि विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में जल्द से जल्द इस क्षेत्र में सड़क निर्माण के प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान ग्रामीणों को सड़क के संबंध में वनाधिकार के पट्टे भी सौंपे गए।

सांसद लुंबाराम चैधरी ने अपने संबोधन में कहा कि सभी ग्रामीण योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अन्य को भी प्रेरित करें।

विधायक समाराम गरासिया ने वनपथ स्वीकृति के लिए राज्यमंत्री देवासी के प्रयासों की सराहना की।
————

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

शिक्षामंत्री के ‘तुगलकी फरमान’ के खिलाफ IFWJ का मोर्चा, CM के नाम कलेक्टर को सौंपा पत्र

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। शिक्षामंत्री मदन दिलावर के कथित तुगलकी फरमान के विरोध में पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन