राजर्षि राज वर्मा, आई०पी०एस०, पुलिस उपायुक्त (दक्षिण), जयपुर ने बताया कि दिनांक 24. 12.2025 को परिवादी लक्ष्मण सिंह पुत्र मोहन लाल जाति जाट उम्र 40 साल निवासी धींगपुर थाना खाटूश्यामजी सदर जिला सीकर हाल किरायेदार बजरंग हरितवाल का मकान शिकारपुरा थाना सांगानेर सदर जयपुर दक्षिण ने थाना सांगानेर सदर पर एक रिपोर्ट पेश की कि-मै लक्ष्मण सिंह दिनांक 23.12.25 को रात के लगभग 10-11 बजे के बीच अपने कारखाने जो शिकारपुरा में है, से अपने काम करके घर जा रहा था। रास्ते में कुछ अज्ञात लोगो ने मुझसे रास्ता पूछा पूछा और जबरदस्ती गाडी में बैठाकर ले गये और गाडी में से जैसे ही जबरदस्ती बिठाया, वैसे ही मेरे साथ मारपीट करने लग गये ओर मेरा जबरदस्ती मोबाईल छीन लिये और मेरे गले पर चाकू रखकर फोन पे के पासवर्ड पूछ लिये और फोन पं. मेरे खाते के पूरे पैसे ट्रांसफर कर लिये और फिर मेरी पत्नि को विडियो कोल करके भी पैसे मंगवाये फिर काफी समय तक उन्होने मेरे साथ मारपीट की एंव मुझे सिगरेट से दागा बडी मुश्किल से मैं उनसे बचकर भागकर मेरा मोबाईल फोन उन्ही बदमाशो के पास है रात को बड़ी मुश्किल से रास्ता पूछते हुए मैं अपने घर पहुंचा बहुत अधिक डर एवं जान जोखिम में देखकर मैं डर गया था। अतः महोदय जी से निवेदन है कि दोषियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने की कृपा करे। कार में कुल पांच व्यक्ति थे, जिनमें से एक को पहचान सकता हूँ और बाकी चार लोगो ने कपडे से मुह बांध रखा था। आदि पर अभियोग संख्या 988/2025 धारा 115(2), 126 (2), 137(2), 307 बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भकिया गया।
टीम गठन-
उक्त घटना की गम्भीरता को देखते हुए ललित किशोर शर्मा, आरपीएस, अति० पुलिस उपायुक्त, जयपुर दक्षिण के निर्देशन में भवानी सिंह शेखावत आरपीएस, सहायक पुलिस आयुक्त, चाकसु के मार्गदर्शन में अनिल जैमनी पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना सांगानेर सदर के नेतृत्व में निम्न मुलाजमानों की एक टीम गठित की गई-
वारदात का खुलासा-
परिवादी के साथ घटित घटना का खुलासा करने हेतु परिवादी के बैंक खाते की डिटेल प्राप्त की गई, जिसमें अंकित मोबाइल नम्बर की कॉल डिटेल प्राप्त की गई व अन्य संदिग्ध कॉल डिटेल प्राप्त की गई तथा संदिग्धान को दस्तयाब कर पूछताछ की गई जिन्होंने प्रकरण की वारदात करना स्वीकार किया जिस पर विधि से संघर्षरत एक बालक सहित पांच आरोपी धारा सिंह चौधरी, संतीप चौधरी, अरविन्द चौधरी, योगेश चौधरी को बापर्दा गिरफ्तार किया गया। मुल्जिम संदीप चौधरी और अरविन्द चौधरी दोनो सगे भाई हैं।
नोट :- शिनाख्तगी कार्यवाही के बाद बरामदगी के प्रयास किये जावेंगे
गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण-
01. धारासिंह चौधरी पुत्र नाथू लाल जाति जाट उम्र 21 साल निवासी गांव अरनिया नील पुलिस थाना मेंहन्दवास जिला टोंक हाल किरायेदार मकान नम्बर 100 सुन्दर विहार जोया हैल्थ केयर क्लिनिक के उपर सीतापुरा जयपुर पुलिस थाना सांगानेर सदर जयपुर दक्षिण
02.संदीप चौधरी पुत्र रामप्रकाश चौधरी जाति जाट उम्र 22 साल निवासी गांव बालापुरा पुलिस थाना नगरफोर्ट जिला टोंक हाल किरायेदार मकान नम्बर 100 सुन्दर विहार जोया हैल्थ केयर क्लिनिक के उपर सीतापुरा जयपुर पुलिस थाना सांगानेर सदर जयपुर दक्षिण
03.अरविन्द चौधरी उर्फ बिट्टू पुत्र रामप्रकाश चौधरी जाति जाट उम्र 19 साल निवासी गांव बालापुरा पुलिस थाना नगरफोर्ट जिला टोंक हाल किरायेदार मकान नम्बर 100 सुन्दर विहार जोया हैल्थ केयर क्लिनिक के उपर सीतापुरा जयपुर पुलिस थाना सांगानेर सदर जयपुर दक्षिण
04.योगेश चौधरी उर्फ शक्ति पुत्र राजूलाल चौधरी जाति जाट उम्र 20 साल निवासी गांव बालापुरा पुलिस थाना नगरफोर्ट जिला टोंक हाल किरायेदार मकान नम्बर 23 कल्याण नगर बालाजी मंदिर के पास पुलिस थाना सांगानेर जयपुर पूर्व
एक विधि से संघर्षरत बालक निरूद्ध
विशेष भूमिका-
हनुमान चौधरी कानि० थाना सांगानेर सदर






