Home » राजस्थान » जयपुर में सूदखोरों से परेशान बुजुर्ग ने किया सुसाइड:कमरे में जाकर खाया जहर, दो पेज का सुसाइड नोट मिला

जयपुर में सूदखोरों से परेशान बुजुर्ग ने किया सुसाइड:कमरे में जाकर खाया जहर, दो पेज का सुसाइड नोट मिला

जयपुर में सूदखोरों से परेशान एक बुजुर्ग के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। उसने अपने कमरे में सूदखोरों से परेशान होने के बारे में सुसाइड नोट लिखकर जहर खा लिया। खोरा बीसल थाना पुलिस ने SMS हॉस्पिटल में शुक्रवार दोपहर पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पास मिले दो पेज के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एसआई अभिषेक स्वामी ने बताया- झोटवाड़ा के निवारू रोड गोविंद वाटिका निवासी भुवन प्रकाश शर्मा (65) पुत्र विश्म्बर दयाल शर्मा ने सुसाइड किया है। 24 दिसंबर की रात करीब 10 बजे वह अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। करीब आधे घंटे बाद सुसाइड करने के लिए कमरे में जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने भुवन प्रकाश को संभाला।

जहर खाने का पता चलने पर तुरंत SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे भुवन प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल सूचना पर पहुंची खोरा बीसल थाना पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

भुवन प्रकाश शर्मा ने सुसाइड करने से पहले दो पेज का नोट लिया।
भुवन प्रकाश शर्मा ने सुसाइड करने से पहले दो पेज का नोट लिया।

दो पेज का मिला सुसाइड नोट पुलिस को मरने से पहले भुवन प्रकाश शर्मा की ओर से लिखा सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में लिखा- मैं भुवन प्रकाश शर्मा पुत्र विशंबर दयाल शर्मा निवासी गोविंद वाटिका झोटवाड़ा यह कदम सूदखोरों की ओर से प्रताड़ित होकर उठा रहा हूं। मुझे अत्यधिक प्रताड़ित किया जा रहा था। जिससे परेशान होकर मैं यह कदम उठा रहा हूं। मुझे सबसे ज्यादा परेशान जितेन्द्र राठौड़ ने किया है।

अत: मैं प्रशासन से प्रार्थना कर रहा हूं कि उस पर उचित कार्रवाई की जाए। मेरे परिवार को न्याय मिले व मेरे परिवार की सुरक्षा की जाए। और मेरे परिवार का ध्यान रखा जाए। मरने के बाद इस तरह कोई किसी को परेशान न करें। मुझे उम्मीद है कि प्रशासन उस पर उचित कार्यवाही करेगा। ताकी मुझे न्याय मिल सके।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जेडीए का बुलडोजर एक्शन 69 बीघा में बस रहीं 6 अवैध कॉलोनियां जमींदोज,दोबारा कब्जे की कोशिश भी नाकाम

मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस विजन पर बड़ी कार्रवाई,बस्सी के दुंधली, मालीहाला और निमोरा में चला बुलडोजर,सोडाला में अवैध निर्माण भी