Poola Jada
Home » राजस्थान » उदयपुर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला:बचाने आए युवक पर भी किया अटैक, बस में सफर के दौरान हुई थी कहासुनी

उदयपुर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला:बचाने आए युवक पर भी किया अटैक, बस में सफर के दौरान हुई थी कहासुनी

उदयपुर के गोगुंदा कस्बे में शुक्रवार देर शाम चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इसके बाद हिंदू संगठनों ने पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। चाकूबाजी में घायल दो युवकों को उदयपुर रेफर किया गया। इधर, पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है। एक वीडियो भी सामने आया जिसमें घटना के बाद लोगों ने आरोपी की पिटाई की।

उदयपुर के गोगुंदा में हुई घटना के बाद गोगुंदा अस्पताल में दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया और उसके बाद उदयपुर रेफर किया गया।
उदयपुर के गोगुंदा में हुई घटना के बाद गोगुंदा अस्पताल में दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया और उसके बाद उदयपुर रेफर किया गया।

गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि दिनेश (22) पुत्र लक्ष्मीलाल नाई उदयपुर से बस में सवार होकर गोगुंदा आ रहा था। इसी दौरान शाहनवाज (20) पुत्र फिरोज शाह उदयपुर के फतहपुरा से उसी बस में आकर उसके पास बैठ गया। यात्रा के दौरान शाहनवाज ने दिनेश से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसे धमकी दी।

शुक्रवार शाम करीब 7:15 बजे दोनों गोगुंदा बस स्टैंड पर उतरे। इसके बाद करीब 7:30 बजे बैंक के सामने पहुंचते ही शाहनवाज ने दिनेश पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए चेतन (20) पुत्र किशनलाल नायक पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

गोगुंदा में चाकू मारने वाले आरोपी की भीड़ ने पिटाई कर दी।
गोगुंदा में चाकू मारने वाले आरोपी की भीड़ ने पिटाई कर दी।

घटना के बाद दोनों घायलों को तुरंत गोगुंदा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान वहां जमा हुए लोगों ने आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने समझाइश कराई। इस मामले में एक आरोपी को डिटेन किया है।

चेतन नायक और दिनेश नाई, दोनों घायल हुए।
चेतन नायक और दिनेश नाई, दोनों घायल हुए।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए, जिस पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी और आक्रोश जता रहे लोगों को समझाइश करते हुए आश्वस्त किया कि पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।

इधर, थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी शाहनवाज को डिटेन कर लिया है। मामले में संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है, वहीं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय