Home » राजस्थान » वेतन नहीं मिला तो, पानी की टंकी पर चढ़ी महिलाएं:बोली- 8 महीने से सैलरी नहीं मिली, घर चलाना मुश्किल हुआ

वेतन नहीं मिला तो, पानी की टंकी पर चढ़ी महिलाएं:बोली- 8 महीने से सैलरी नहीं मिली, घर चलाना मुश्किल हुआ

भरतपुर के पथैना गांव में राजीविका में काम करने वाली महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिलाओं का आरोप है कि उन्हें 8 महीने से वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने से उन्हें अपने घर का पालन करने में काफी परेशानी आ रही है। वह वेतन के लिए कई बार सरपंच को बोल चुकी हैं। जब उनकी सुनवाई नहीं हुई तो, उन्होंने यह कदम उठाया है।

महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़ी

शनिवार दोपहर 12 बजे राजीविका की महिलाएं पथैना गांव स्थित पानी की टंकी पर चढ़ी। महिलाएं पथैना गांव में ही राजीविका में काम करती हैं। सभी महिलाएं वेतन नहीं मिलने से परेशान थी। यह महिलाएं राजीविका के तहत सफाई का काम करती हैं।

8 महीने से नहीं मिला वेतन

महिलाओं की मांग है कि किसी अधिकारी को मौके पर बुलाया जाए। उसके बाद ही वह टंकी से उतरेंगी। करीब 30 मिनट बीत जाने के बाद कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। ग्रामीणों ने प्रशासन के अधिकारियों को घटना की सूचना कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय