Home » राजस्थान » नीमकाथाना में छात्रावास के पास से श्मशान हटाने की मांग:छात्राएं बोली- कैंपस के समीप श्मशान भूमि होने से मानसिक, शारीरिक प्रभाव पड़ रहा

नीमकाथाना में छात्रावास के पास से श्मशान हटाने की मांग:छात्राएं बोली- कैंपस के समीप श्मशान भूमि होने से मानसिक, शारीरिक प्रभाव पड़ रहा

नीमकाथाना में राजकीय जनजाति बालिका छात्रावास कुरबड़ा कैंपस के पास स्थित श्मशान भूमि को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की गई है। इस संबंध में उपखंड अधिकारी (एसडीएम) राजवीर यादव को ज्ञापन सौंपा गया है।छात्रावास में कक्षा 6 से 12वीं तक की कुल 50 बालिकाएं निवास करती हैं।

छात्राओं के अभिभावकों और संघ के सदस्यों का कहना है कि कैंपस के समीप श्मशान भूमि होने से उनके मानसिक, शारीरिक और शैक्षणिक वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ ने इस मुद्दे को उठाते हुए एसडीएम राजवीर यादव को ज्ञापन सौंपा। संघ ने मांग की है कि श्मशान भूमि को तत्काल दूसरी जगह स्थापित किया जाए, ताकि छात्राओं के आवास और पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आए।

ये रहे शामिल ज्ञापन सौंपने वालों में आदिवासी मीणा सेवा संघ के पदाधिकारियों के साथ-साथ लीलूराम, पिंटू वर्मा, नृसिंह प्रसाद, कैलाशचंद्र सैनी, वीरेंद्र कुमार, दिलराज वर्मा और लालचंद वर्मा सहित कई अन्य लोग भी शामिल थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

शिक्षामंत्री के ‘तुगलकी फरमान’ के खिलाफ IFWJ का मोर्चा, CM के नाम कलेक्टर को सौंपा पत्र

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। शिक्षामंत्री मदन दिलावर के कथित तुगलकी फरमान के विरोध में पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन