Home » राजस्थान » नोखा-बीदासर स्टेट हाईवे पर भीषण हादसा:तेहनदेसर के पास ट्रेलर-बोलेरो टक्कर में 5 लोगों की मौत, तीन गंभीर

नोखा-बीदासर स्टेट हाईवे पर भीषण हादसा:तेहनदेसर के पास ट्रेलर-बोलेरो टक्कर में 5 लोगों की मौत, तीन गंभीर

शुक्रवार शाम नोखा-बीदासर स्टेट हाईवे 20 पर कातर-सांडवा रोड स्थित तेहनदेसर के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब बोलेरो गाड़ी सांडवा से कातर की ओर जा रही थी और सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

बोलेरो में कुल आठ लोग सवार थे। मृतकों में उम्मीद सिंह, प्रहलाद सिंह, राजू कंवर और दिलीप सिंह शामिल हैं, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल नारायण राम ने बीकानेर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

घायलों में मदन सिंह, भेरु सिंह और प्रेम सिंह शामिल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया है। सभी मृतक और घायल लालगढ़ के एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सांडवा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को सांडवा अस्पताल पहुंचाया और ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय