Home » राजस्थान » भीलवाड़ा में कोहरे से बिजली-विभाग की बोलेरो ट्रक से भिड़ी:ड्राइवर सहित 2 घायल; नेशनल हाईवे पर भी वाहन टकराए

भीलवाड़ा में कोहरे से बिजली-विभाग की बोलेरो ट्रक से भिड़ी:ड्राइवर सहित 2 घायल; नेशनल हाईवे पर भी वाहन टकराए

भीलवाड़ा जिले में आज सुबह कोहरे के चलते बिजली विभाग की एक गाड़ी अपने आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य ट्रक ने भी बोलेरो को चपेट में ले लिया। हादसे में बिजली विभाग की बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि बोलेरो में सवार ड्राइवर सहित दो युवक बाल-बाल बच गए और उन्हें केवल मामूली चोटें आईं।

कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही।
कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही।

ओवरटेक के प्रयास में आगे चल रहे ट्रक से भिड़ी बोलेरो

मामला मांडल थाना क्षेत्र का है। आज सुबह मांडल कस्बे से मांडल चौराहे को जोड़ने वाले रेलवे ब्रिज पर बिजली विभाग की बोलेरो कोहरे के कारण हादसे का शिकार हो गई। बोलेरो चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, इसी दौरान वाहन अपने आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया।

ब्रिज पर घना कोहरा छाया ड्राइवर्स को गाड़ियों की की लाइट ऑन कर गाड़ियां निकालनी पड़ी।
ब्रिज पर घना कोहरा छाया ड्राइवर्स को गाड़ियों की की लाइट ऑन कर गाड़ियां निकालनी पड़ी।

दो ट्रकों के बीच फंसी सरकारी बोलेरो

दोनों गाड़ियों के बीच में फंसने से यह सरकारी बोलेरो बुरी तरह डैमेज हो गई, गनीमत रही की सभी गाड़ियों की स्पीड कम होने से बोलेरो में सवार ड्राइवर सहित दो युवकों को मामूली खरोच आई जिन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। इधर हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए पुलिस और 108 एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंची फिलहाल पुलिस ने डैमेज गाड़ी को ब्रिज से हटाया और ट्रैफिक को क्लियर करवाया है।

कोठारी नदी ब्रिज पर कोहरा छाया ओर गाड़ियां टकराई।
कोठारी नदी ब्रिज पर कोहरा छाया ओर गाड़ियां टकराई।

नेशनल हाईवे 148 पर भी कोहरे से वाहन भिड़े

इधर मांडल चौराहा स्थित नेशनल हाईवे 148 पर कोठारी नदी की पुलिया पर भी कोहरे के कारण तीन-चार वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई, हालांकि गाड़ियां मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिया पर लगातार छाए कोहरे के कारण ड्राइवरों को सामने से आ रहे वाहनों का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे टकराव की स्थिति बन जाती है।

कोठारी नदी की पुलिया पर कोहरा छाने से एक के बाद एक तीन चार वाहन टकरा गए।
कोठारी नदी की पुलिया पर कोहरा छाने से एक के बाद एक तीन चार वाहन टकरा गए।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जेडीए का बुलडोजर एक्शन 69 बीघा में बस रहीं 6 अवैध कॉलोनियां जमींदोज,दोबारा कब्जे की कोशिश भी नाकाम

मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस विजन पर बड़ी कार्रवाई,बस्सी के दुंधली, मालीहाला और निमोरा में चला बुलडोजर,सोडाला में अवैध निर्माण भी