Home » राजस्थान » बोलेरो और ईको कार की टक्कर में 6 लोग घायल:नेशनल हाईवे 158 पर सड़क हादसा, पुल पर लाइट न होने से बढ़ रहे हादसे

बोलेरो और ईको कार की टक्कर में 6 लोग घायल:नेशनल हाईवे 158 पर सड़क हादसा, पुल पर लाइट न होने से बढ़ रहे हादसे

आसींद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 158 पर शुक्रवार रात लगभग 10 बजे एक सड़क हादसा हो गया। पालड़ी गांव के पास पुलिया पर बोलेरो कार और ईको कार की आमने-सामने की टक्कर में छह लोग घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने आसींद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को आसींद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

आसींद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
आसींद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इनमें सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बड़वारा निवासी मस्तराम (पिता राधाकृष्ण) और मोड का निम्बाहेड़ा निवासी कन्यालाल कुमावत (पिता लाला राम) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, चार अन्य घायलों को भी बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे के क्षतिग्रस्त हुए वाहन, मौके पर जुटी भीड़।
हादसे के क्षतिग्रस्त हुए वाहन, मौके पर जुटी भीड़।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य करवा दिया।

पालड़ी निवासी कैलाश शर्मा ने बताया कि पालड़ी पुल पर रोड लाइटें न होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पुल के ऊपर सड़क भी अंदर धंस गई है, जिससे बाइक और कार चालक बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

शिक्षामंत्री के ‘तुगलकी फरमान’ के खिलाफ IFWJ का मोर्चा, CM के नाम कलेक्टर को सौंपा पत्र

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। शिक्षामंत्री मदन दिलावर के कथित तुगलकी फरमान के विरोध में पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन