Poola Jada
Home » राजस्थान » कोहरे के कारण जयपुर-चंडीगढ़ फ्लाइट रद्द:हैदराबाद-चंडीगढ़ समेत 4 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट,जानिए कौन-सी उड़ानें हुई प्रभावित

कोहरे के कारण जयपुर-चंडीगढ़ फ्लाइट रद्द:हैदराबाद-चंडीगढ़ समेत 4 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट,जानिए कौन-सी उड़ानें हुई प्रभावित

पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत उत्तर-पूर्वी राज्यों में घना कोहरा छाने का असर फ्लाइट्स के संचालन पर देखने को मिला। दूसरे शहरों से दिल्ली और चंड़ीगढ़ जाने वाली 4 फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया। जबकि जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट को रद्द करना पड़ा और गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट भी अपने निर्धारित समय से करीब पौने दो घंटे की देरी से उड़ान भरी।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक कोहरे के कारण बीती रात इंडिगो की फ्लाइट 6E-6252 हैदराबाद-चंडीगढ़ को डायवर्ट करके जयपुर उतारा गया। इसके अलावा स्पाइसजेट की मुंबई से दिल्ली फ्लाइट SG-386, एयर इंडिया एक्सप्रेस की गोवा से दिल्ली फ्लाइट IX-1348 और स्पाइसजेट की दुबई से दिल्ली फ्लाइट SG-12 को भी डायवर्ट करके जयपुर उतारा गया।

कोहरे के चलते दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाली 4 फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया है।
कोहरे के चलते दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाली 4 फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया है।

जयपुर-चंडीगढ फ्लाइट रद्द

जयपुर से चंड़ीगढ़ के लिए जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-7742 भी आज रद्द हो गई। ये विमान जयपुर से सुबह 5.50 बजे चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरता है। चंडीगढ़ के घना कोहरा होने के चलते उड़ान रद्द की गई।

इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-748 जयपुर-गुवाहाटी अपने निर्धारित समय सुबह 6.40 बजे के बजाय सुबह 8.26 बजे उड़ान भरी। ये फ्लाइट पिछले एक सप्ताह से लगातार देरी से उड़ान भर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय