खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में नींद की नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री से तीन केमिकल इंजीनियरों को गिरफ्तार किया। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने रविवार को फैक्ट्री में छापा मारा था। सीज की गई फैक्ट्री से 22 किलो नींद की दवा में इस्तेमाल होने वाले केमिकल, टैबलेट और मशीनों को जब्त किया गया। इसकी कीमत 32.56 करोड़ रु. बताई गई है। फैक्ट्री में बनाई नकली दवाएं गुजरात के रास्ते कई राज्यों और अमेरिका-कनाड़ा तक सप्लाई होती थी।
एडीजी (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया- गुजरात एटीएस टीम के पुलिस निरीक्षक पीयूष देसाई ने राजस्थान एसओजी को फैक्ट्री का इनपुट दिया था। इसके बाद एसओजी टीम ने भिवाड़ी रीको एरिया में एक मकान में चल रही फैक्ट्री पर छापा मारा। फैक्ट्री एपीएल फार्मा केम के नाम से संचालित थी। फैक्ट्री में नींद की नकली दवा को बनाया जा रहा था।
एक महीने पहले किराए पर ली थी जगह एसओजी ने फैक्ट्री से अंकुश निवासी आगरा, अखिलेश निवासी भदौही और कृष्णा निवासी बनारस को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तीनों आरोपी केमिकल इंजीनियर है। करीब एक महीने पहले फैक्ट्री के लिए एक कंपनी के बंद पड़े परिसर को किराए पर लिया गया था। एसओजी को सीज की फैक्ट्री से करीब 32.56 करोड़ रुपए कीमत की करीब 4.8 किग्रा. अल्प्राजोलम और 17 किलोग्राम टेमाजैपाम, पैराजैपाम, सनसेट यैलो मिश्रण व उनके बनाने में यूज मशीनें मिली है। एसओजी प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि





