Poola Jada
Home » राजस्थान » सूने मकान से 30 लाख से ज्यादा की ज्वेलरी चोरी,VIDEO:चोरों ने एक ही कॉलोनी में दो घरों को बनाया निशाना, सीसीटीवी कैमरे के साथ की छेड़छाड़

सूने मकान से 30 लाख से ज्यादा की ज्वेलरी चोरी,VIDEO:चोरों ने एक ही कॉलोनी में दो घरों को बनाया निशाना, सीसीटीवी कैमरे के साथ की छेड़छाड़

जोधपुर शहर के राजीव गांधी थाना क्षेत्र में चोरों ने दो सूने मकानों को निशाना बनाया। मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे। जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। चोर लाखों रुपए के जेवरात समेत नकदी चोरी कर भाग गए। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

मामला प्रेम विहार इलाके में शुक्रवार देर रात का है। सीसीटीवी कैमरे में तीन चोर दिखाई दे रहे हैं। सबसे पहले दीवार फांदकर एक-एक करके तीनों चोर मकान में घुस गए, फिर मकान के मेन गेट का ताला तोड़ गेट के अंदर से प्रवेश किया। थोड़ी देर बाद चोरों ने सीसीटीवी कैमरे का मुख ऊपर कर दिया। जिससे चोरी की वारदात नजर नहीं आई।

पहले देखिए कुछ PHOTOS

जोधपुर में दीवार फांदकर सूने मकान में चोर घुस गए।
जोधपुर में दीवार फांदकर सूने मकान में चोर घुस गए।
एक-एक करके तीन चोर मकान में घुस गए, पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया
एक-एक करके तीन चोर मकान में घुस गए, पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया
चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इस दौरान चोरों ने सीसीटीवी कैमरे के साथ भी छेड़छाड़ की।
चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इस दौरान चोरों ने सीसीटीवी कैमरे के साथ भी छेड़छाड़ की।
चोरी के बाद मकान में अलमारी खुली मिली और सामान बिखरा पड़ा मिला।
चोरी के बाद मकान में अलमारी खुली मिली और सामान बिखरा पड़ा मिला।

अपने पैतृक निवास पर गया हुआ था परिवार

राजीव गांधी नगर थाने के प्रेम विहार निवासी शैलेश व्यास ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह अपने परिवार सहित 26 दिसंबर की शाम अपने पैतृक निवास जबरी बाजार, जालोरी गेट क्षेत्र में गए हुए थे। परिवार रात वहीं रुक गया। अगली सुबह करीब 9 से 9:30 बजे के बीच जब वे अपने प्रेम विहार स्थित मकान पर लौटे तो घर के सभी ताले टूटे हुए मिले और कमरों में सामान बिखरा पड़ा था।

सीसीटीवी में कैद हुए 3-4 चोर

इसके बाद पीड़ित शैलेश ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जिसमें 3-4 चोर नजर रहे हैं। चोर ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने सीसीटीवी कैमरों से भी छेड़छाड़ की।

पीड़ित के अनुसार, चोर सोने का हार, चूड़ियां, कंगन, अंगूठियां, मंगलसूत्र, बालियां, चांदी के सिक्के, गिलास सहित करीब 25 तोला सोना, लगभग आधा किलो चांदी, 50-60 हजार रुपए की नकदी चुरा ले गए। चोरी किए गए गए माल की कीमत करीब 30 लाख से ज्यादा बताई जा रही है।

पीड़ित ने यह भी बताया कि पड़ोसी नगेंद्र राजपुरोहित के घर से भी करीब 4 तोला सोने के आभूषण और 40-50 हजार रुपए नकद चोरी हुए हैं। पीड़ित की शिकायत पर जोधपुर के राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की टीम गठित, जल्द होगी गिरफ्तारी

राजीव गांधी थानाधिकारी रविंद्र पाल सिंह ने बताया- तकनीकी विश्लेषण के आधार पर टीम गठित की गई है। चोरों का पता लगाकर जल्दी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय