Poola Jada
Home » राजस्थान » विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया विभिन्न विकास कार्यों का शुभारम्भ

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया विभिन्न विकास कार्यों का शुभारम्भ

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 79 लाख रूपए की लागत से बनने वाली विभिन्न सड़कों का शुभारम्भ किया। इन विकास कार्य से क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी तथा कॉलोनी की आधारभूत संरचना सुदृढ़ होगी।
देवनानी ने शनिवार को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का शुभारम्भ किया। इनमें वरूण सागर रोड स्थित झूलेलाल कॉलोनी में 43 लाख रूपए की लागत से बनने वाली मुख्य सड़क, वार्ड 77 स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम से वर्धमान मार्बल (गांधी नगर) तक 15 लाख रूपए तथा वार्ड 78 स्थित चित्रकूट कॉलोनी सेक्टर बी में भरत शर्मा के मकान के पास वाली गली में 21 लाख रूपए की लागत से बनने वाली सड़क कार्यों का शुभारम्भ किया गया। यह सभी सड़के सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा बनवाई जाएंगी।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में देवनानी ने कहा कि इन विकास कार्य से क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी तथा कॉलोनी की आधारभूत संरचना सुदृढ़ होगी। क्षेत्र के हर वार्ड तक विकास पहुंचाना हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि मजबूत सड़कें आवागमन को सुगम बनाने के साथ व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं दैनिक जीवन की गतिविधियों को भी गति प्रदान करती हैं। पारदर्शिता एवं गुणवत्ता उनके कार्यों की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में तथा तय मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं।
देवनानी ने कहा कि अजमेर उत्तर क्षेत्र में अब तक करोड़ों रुपए की सड़कें बन चुकी हैं, नई सड़को का निर्माण करवाया जा रहा है तथा आवश्यकता अनुसार ध्यान में रखते हुए सीसी सड़कों का निर्माण भी करवाया जा रहा है। क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए यहां एक नया रिजर्वायर प्रस्तावित है। इससे बीसलपुर का पानी बेहतर प्रेशर के साथ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पेयजल परियोजनाओं के साथ-साथ सुरक्षा से जुड़े कार्यों तथा महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक टॉयलेट जैसे जनोपयोगी कार्यों पर प्राथमिकता के साथ करोड़ों रुपये व्यय कर विकास कार्य करवाए गए हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय