Home » राजस्थान » केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने जनसुनवाई में सुनी समस्याएं,सुरसुरा धाम को मिली 20 लाख की सौगात

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने जनसुनवाई में सुनी समस्याएं,सुरसुरा धाम को मिली 20 लाख की सौगात

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा स्थानीय अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के किशनगढ़ स्थित निवास पर शनिवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया।जनसुनवाई में अजमेर संसदीय क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं और आमजन ने उनसे मुलाकात कर अपनी व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याएँ साझा कीं।केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित,पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान को लेकर दिशानिर्देश दिए।

सुरसुरा धाम को मिली 20 लाख रुपए की सौगात :

जनसुनवाई के दौरान सुरसुरा क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के अंतर्गत लगभग 20 लाख रुपये की लागत से सुलभ शौचालय निर्माण की अनुशंसा की गई।यह स्थान लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की जन्मस्थली एवं प्रमुख आस्था केंद्र होने के कारण वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है।इस महत्वपूर्ण सुविधा की स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं ने केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद भागीरथ चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगे मन की बात कार्यक्रम

इसके साथ ही जानकारी दी गई कि कल रविवार को किशनगढ़ स्थित सांसद निवास एवं कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय