Home » राजस्थान » सीकर से 17 साल की नाबालिग लापता:घर से जेवर और हजारों रुपए लेकर गायब, परिजनों को किडनैपिंग का शक

सीकर से 17 साल की नाबालिग लापता:घर से जेवर और हजारों रुपए लेकर गायब, परिजनों को किडनैपिंग का शक

सीकर में 17 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। घर के पास के एरिया में ही रहने वाला युवक नाबालिग लड़की को अपने साथ ले गया। नाबालिग लड़की के घर से जेवरात और नगद रुपए भी गायब हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

17 साल की नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि वह सीकर में रहते हैं। 25 दिसंबर की सुबह 11 बजे के करीब उनकी बेटी को घर के पास के एरिया में रहने वाला युवक बहला-फुसलाकर किडनैप करके अपने साथ ले गया।

घर में गहने और कैश भी नहीं मिला

नाबालिग लड़की के घर से 2 सोने की चेन, दो चांदी की पायजेब जोड़ी और 30 हजार रुपए नगद भी गायब है। परिजनों को शक है कि आरोपी युवक ने यह जेवरात और रुपए भी नाबालिग से मंगवाए थे। नाबालिग लड़की के परिजनों के अनुसार आरोपी युवक सीकर में पिछले करीब 10 सालों से अपनी बुआ के यहां पर रह रहा है।

युवक पर किडनैप करने का शक

परिवार ने शक जताया है कि आरोपी युवक पिछले कई दिनों से नाबालिग लड़की को परेशान कर रहा था। वह या उसका कोई सहयोगी नाबालिग लड़की के साथ गलत घटना भी कर सकता है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास