Home » राजस्थान » गैंगरेप पीड़ित ने खाया जहर:तीन युवकों ने दरिंदगी की, अश्लील वीडियो पति को भेजने की दी थी धमकी

गैंगरेप पीड़ित ने खाया जहर:तीन युवकों ने दरिंदगी की, अश्लील वीडियो पति को भेजने की दी थी धमकी

खैरथल-तिजारा जिले में हरियाणा की 25 साल की महिला के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। वे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला का लगातार उत्पीड़न करते रहे।

इससे तंग आकर रविवार रात महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जब उसकी हालत बिगड़ी तो आरोपी उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाकर मौके से फरार हो गए। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस कारण अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

तिजारा थाने के SHO जयप्रकाश ने बताया- अभी तक इस मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं हुई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।

वीडियो पति को भेजने की धमकी पीड़ित ने बताया- 27 दिसंबर को एक आरोपी मुझे हरियाणा के फिरोजपुर झिरका थाना इलाके से बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर आया। आरोपी मुझे सीधे खैरथल-तिजारा जिले के तिजारा थाना इलाके के एक गांव में ले गया। आरोपी का जीजा और मामा का लड़का पहले से ही वहां मौजूद थे। इसके बाद आरोपी ने मेरे साथ रेप किया, जबकि उसके दोनों साथियों ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया।

तीनों आरोपियों ने मुझे धमकी दी कि वे वीडियो मेरे पति और परिवार वालों को भेज देंगे। अगर मैंने उनकी बात नहीं मानी, तो वे वीडियो वायरल कर देंगे। इसके बाद तीनों ने मेरे साथ गैंगरेप किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय