Home » राजस्थान » मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.0 की प्रगति की समीक्षा कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश

मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.0 की प्रगति की समीक्षा कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश

मुहम्मद जुनैद, निदेशक एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण के द्वारा आज शुक्रवार को सभी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.0 की प्रगति की वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से शासन सचिवालय स्थित पंचायती राज सभागार में समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

समीक्षा के दौरान निदेशक ने मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को अभियान के प्रथम चरण अर्न्तगत निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप मार्च, 2026 से पूर्व कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही द्वितीय चरण अर्न्तगत 31 जनवरी, 2026 तक शत प्रतिशत स्वीकृतियां जारी करने, स्वीकृत कार्य प्रारम्भ करने एवं समस्त स्वीकृत कार्यों को जून, 2026 तक पूर्ण करने तथा तृतीय चरण अर्न्तगत चयनित ग्रामों में प्री-सर्वे प्रारम्भ करने हेतु निर्देशित किया गया।

उन्होंने जिला स्तर के समस्त अधिकारियों एवं राज्य स्तर के लाईन विभागों के अधिकारियों को अभियान अर्न्तगत करवाये जा रहे कार्यों का नियमित निरीक्षण कर गुणवत्ता पूर्ण कार्य सम्पादित करने हेतु भी निर्देशित किया गया।

बैठक में राज्य एवं जिला स्तर पर जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण तथा लाईन विभागों के अधिकारियों ने भी भाग लिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय