Poola Jada
Home » राजस्थान » खंडेला में बुजुर्ग को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा:दो सोने की अंगूठी लेकर बदमाश फरार, रास्ता पूछने के बहाने रोका था

खंडेला में बुजुर्ग को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा:दो सोने की अंगूठी लेकर बदमाश फरार, रास्ता पूछने के बहाने रोका था

सीकर जिले के खंडेला थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग से लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने बुजुर्ग को नशीला पाउडर सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद बदमाश मौके से सोने की दो अंगूठियां लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया-आरोपी सफेद रंग की कार में सवार होकर आए थे। उनमें से एक साधु के कपड़ों में था, जिससे पीड़ित बुजुर्ग को कोई संदेह नहीं हुआ। बदमाशों ने पहले बुजुर्ग से रास्ता पूछा।

लूट के बाद बदमाश मौके से फरार बातचीत के दौरान उन्होंने बुजुर्ग को नशीला पाउडर सुंघा दिया, जिससे उन्हें चक्कर आने लगे और वे असहज हो गए। नशीले पाउडर के असर से होश खोते ही बदमाशों ने उनके हाथों से दो सोने की अंगूठियां लूट लीं और मौके से फरार हो गए।

पीड़ित बुजुर्ग की पहचान बालूराम सैनी (70), निवासी भगतों की ढाणी, खंडेला के रूप में हुई है। घटना के बाद बालूराम सैनी ने खंडेला थाने में पहुंचकर पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही खंडेला थाना पुलिस हरकत में आई और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा संदिग्धों की तलाश जारी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश