Home » राजस्थान » जयपुर में तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, 3 मौत:बच्चों सहित 5 लोग गंभीर घायल, दिल्ली हाईवे पर जाम, गाड़ी का अगला हिस्सा खत्म

जयपुर में तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, 3 मौत:बच्चों सहित 5 लोग गंभीर घायल, दिल्ली हाईवे पर जाम, गाड़ी का अगला हिस्सा खत्म

जयपुर के चंदवाजी थाना इलाके में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। NH-48 के बिलपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रकों के बीच जा घुसी। हादसा इतना गंभीर था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कार में सवार लोग उसमें फंस गए, इसमें एक महिला भी शामिल है। फिलहाल मृतकों की संख्या और पहचान नहीं हो पाई है।

हादसे की PHOTOS

ट्रकों से भिड़ंत के बाद कार चकनाचूर हो गई। कार में सवार महिला और अन्य लोग उसमें ही फंस गए।
ट्रकों से भिड़ंत के बाद कार चकनाचूर हो गई। कार में सवार महिला और अन्य लोग उसमें ही फंस गए।
ट्रकों से भिड़ंत के बाद कार के आगे का हिस्सा पूरा चकनाचूर हो गया। घटनास्थल पर भीड़ लग गई।
ट्रकों से भिड़ंत के बाद कार के आगे का हिस्सा पूरा चकनाचूर हो गया। घटनास्थल पर भीड़ लग गई।

हाईवे पर लगा लंबा जाम दुर्घटना के बाद NH-48 पर लंबा जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मौके पर चंदवाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाने और यातायात सुचारु करने का प्रयास शुरू किया। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए तीन बड़े जल समझौते से बुझेगी आधे राजस्थान की प्यास:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह

जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर,8 साल में 64 लाख घरों तक पहुंचा पानी अटलजी का पूरा जीवन