Home » राजस्थान » शादी के बाद 2 लाख रुपए-जेवरात लेकर भागी महिला:पति को खाने में नशीला पदार्थ दिया; एक साल पहले 3 लाख रुपए देकर किया था विवाह

शादी के बाद 2 लाख रुपए-जेवरात लेकर भागी महिला:पति को खाने में नशीला पदार्थ दिया; एक साल पहले 3 लाख रुपए देकर किया था विवाह

सीकर के खाटूश्यामजी थाना इलाके में शादी के नाम पर युवक से 3 लाख रुपए की ठगी की गई। वहीं शादी के 1 साल बाद महिला 2 लाख रुपए और जेवरात लेकर चली गई।

बंगाल की रहने वाली एक महिला ने उत्तर प्रदेश की महिला से शहर के युवक (40) की जुलाई 2024 को शादी करवाई थी। खाटूश्यामजी पुलिस थाने में कोर्ट इस्तगासे से कैरपुरा निवासी शिवपाल ने रविवार को मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

दर्ज मामले में बताया कि रितिका निवासी पश्चिम बंगाल से उसकी जान-पहचान हुई थी। उसने शिवपाल से पूछा कि तुम्हारी शादी हुई या नहीं? उसके मना करने पर रितिका ने कहा कि मेरी एक रिश्तेदार है, जो गरीब है। उनके एक लड़की और लड़का है। उनकी पढ़ाई के लिए आपको 3 लाख रुपए देने होंगे। शिवपाल ने अपना घर बसाने के लिए हां कर दी।

शिवपाल ने दो बार में रितिका को 3.10 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद रितिका ने 26 जुलाई 2024 को लक्ष्मी उर्फ उषा के साथ शिवपाल का एग्रीमेंट बनवा दिया। फोटो सोर्स: एआई जेनरेटेड।
शिवपाल ने दो बार में रितिका को 3.10 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद रितिका ने 26 जुलाई 2024 को लक्ष्मी उर्फ उषा के साथ शिवपाल का एग्रीमेंट बनवा दिया। फोटो सोर्स: एआई जेनरेटेड।

डेढ़ साल पहले एग्रीमेंट किया था शिवपाल ने दो बार में रितिका को 3.10 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद रितिका ने 26 जुलाई 2024 को लक्ष्मी उर्फ उषा निवासी उत्तर प्रदेश के साथ शिवपाल का एग्रीमेंट बनवा दिया। शिवपाल के साथ उषा आकर रहने लगी। इस दौरान वह घर पर भी बातचीत करती थी। 1 अक्टूबर 2025 को उषा ने अपनी सहेली शिवपाली ​​​​से बात की थी। तब उषा ने अपने पति शिवपाल को कहा कि उसकी दोस्त उससे मिलने के लिए रींगस स्टेशन आ रही है। उषा के कहने पर शिवपाल उसकी दोस्त को स्टेशन से घर पर लेकर आ गया।

शिवपाल ने बताया- खाने में उषा ने कोई नशीला पदार्थ मिला दिया था। सुबह वह उठा तो अलमारी देखी तो उसमें रखे 2 लाख रुपए और जेवरात गायब मिले। फोटो सोर्स: एआई जेनरेटेड।
शिवपाल ने बताया- खाने में उषा ने कोई नशीला पदार्थ मिला दिया था। सुबह वह उठा तो अलमारी देखी तो उसमें रखे 2 लाख रुपए और जेवरात गायब मिले। फोटो सोर्स: एआई जेनरेटेड।

खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर किया बेहोश शिवपाल ने बताया- 2 अक्टूबर की रात को खाने में उषा ने कोई नशीला पदार्थ मिला दिया था। 3 अक्टूबर की सुबह जब शिवपाल की आंखें खुली तो वह कमरा खोलने के लिए बाहर गया तो कमरा बंद था। पड़ोस के लोगों ने बाहर से कमरे का लॉक खोला। जब शिवपाल ने अलमारी देखी तो उसमें रखे 2 लाख रुपए और जेवरात गायब मिले। साथ ही उषा और उसकी दोस्त वहां से भाग गई थी। रितिका, उषा और उसकी दोस्त शिवपाली ने शादी के नाम पर पीड़ित शिवपाल से 3.10 लाख रुपए की ठगी कर ली।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास