Poola Jada
Home » राजस्थान » स्वीप प्लान के तहत वाहन रैली का हुआ आयोजन

स्वीप प्लान के तहत वाहन रैली का हुआ आयोजन

शाहपुरा (किशन वैष्णव) विधानसभा आम चुनाव 2023 में स्वीप प्लान के तहत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार विकास अधिकारी एवं स्वीप कार्यक्रम के सह प्रभारी भानु प्रताप सिंह हाडा के निर्देशानुसार पंचायत समिति शाहपुरा के कर्मचारियों, अधिकारियों द्वारा स्वीप बैनर के साथ दो पहिया वाहन पर रैली का आयोजन किया गया। कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी सूर्यप्रकाश शर्मा ने बताया की दो पहिया वाहन पर बैनर लेकर पंचायत समिति के कर्मचारियों ने पंचायत समिति कार्यालय से त्रिमूर्ति चौराहा, रामद्वारा होकर उम्मेद सागर चौराहे से पुनः पंचायत समिति कार्यालय तक वाहन रैली का आयोजन किया गया। वाहन रैली में कर्मचारियों ने मतदान के स्लोगन से रैली को गुंजायमान कर दिया। वाहन रैली की समाप्ति के पश्चात सभी कार्मिकों ने कार्यालय परिसर में मानव श्रृंखला बनाकर मतदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पंचायत समिति कार्यालय के समस्त कर्मचारी एवं ग्राम पंचायत स्तरीय सभी ग्राम विकास अधिकारी एवं कनिष्ठ सहायक मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की