Home » राजस्थान » कांग्रेस की गारंटी यात्रा की आज जयपुर से शुरुआत, CM गहलोत ने यात्रा को दिखाई हरी झंडी

कांग्रेस की गारंटी यात्रा की आज जयपुर से शुरुआत, CM गहलोत ने यात्रा को दिखाई हरी झंडी

जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रचार प्रसार ने जोर पकड़ लिया है. भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के नेता अब अपने-अपने प्रत्याशीयों को जीताने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं. जिसके चलते दोनों पार्टिंयों के दिग्गज नेता राजस्थान के दौरे पर भी आ रहे हैं. तो वहीं इसी बीच कांग्रेस आज अपनी ‘गारंटी यात्रा’ (Congress Guarantee Yatra) का आगाज कर रही है. हालही में कांग्रेस ने गारंटी यात्रा निकालने का ऐलान किया था जिसका आगाज हो चुका है.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  ‘गारंटी यात्रा’  को हरी झंडी दिखाने मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचे . जहां उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना के बाद कांग्रेस की गारंटी यात्रा की शुरूआत की इस दौरान उनके साथ राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सह प्रभारी अमृता धवन, काजी निजामुद्दीन, मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास सहित कई नेता मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मौजूद रहे.

गौरतलब है कि पिछले दिनों कांग्रेस ने राजस्थान के लोगों को 7 गारंटियां दी. इन गारंटियों का प्रचार करने के लिए सभी जिलों में रथ यात्राएं निकाली जा रही है.

कांग्रेस की राजस्थान में सात गारंटियां

गोधन योजना जिसके तहत किसानों से 2 रुपए प्रति किलो गोबर खरीदी जाएगी.

कॉलेज में एडमिशन लेने वाले हर स्टूडेंट को पहले वर्ष फ्री लैपटॉप.

प्रदेश के हर छात्र को अंग्रेजी मीडियम से शिक्षा की गारंटी.

प्राकृतिक आपदा के शिकार होने वाले हर परिवार का 15 लाख रुपए का बीमा.

महंगाई से राहत देने के लिए प्रदेश के 1.05 करोड़ परिवारों को 500 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर.

गृहलक्ष्मी गारंटी योजना के तहत हर परिवार की महिला मुखिया को सालाना 10 हजार रुपए.

सरकारी कर्मचारियों के लिए ओपीएस का कानून बनाने की गारंटी.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की