Poola Jada
Home » राजस्थान » कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा का बयान, कहा-राजस्थान में आकर पता चला कि वास्तव में जादूगर तो गहलोत हैं

कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा का बयान, कहा-राजस्थान में आकर पता चला कि वास्तव में जादूगर तो गहलोत हैं

जयपुर: कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने बयान देते हुए कहा कि गहलोत वास्तव में जादूगर हैं. काम का जादूगर गहलोत के अलावा कोई नहीं है. पहले मैंने सोचा था कि इनके पिता ही जादूगर थे. राजस्थान में आकर पता चला कि वास्तव में जादूगर तो गहलोत हैं. आपको बता दें कि कांग्रेस की गारंटी यात्रा की रामगंज में जनसभा को कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने संबोधित किया.

सुखजिंदर रंधावा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि BJP देश को बांटना चाहती है. हम देश को बंटने नहीं देंगे. देश की आजादी को हम बरकरार रखेंगे. RSS अंग्रेजों की गुलाम थी. BJP वाले हमें गुलाम बनाना चाहते हैं. हम देश को गुलाम नहीं बनने देंगे. घुटने भी बदल देते हैं,दिल भी बदल देते हो. गहलोत साहब आप तो सबका इलाज कर देते हैं. गहलोत जी ने प्रदेश से गरीबी हटाई है. गहलोत गांधीवादी नेता हैं.

CM गहलोत ने कहा कि सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है. राजस्थान पहला राज्य बना है. जहां गिग वर्कर्स को सिक्योरिटी दी गई है. गरीब को 500 रुपए में LPG सिलेंडर की शुरुआत की है. हमने सात गारंटी दी है जो सबके लिए फायदेमंद होगी. रंधावा ने गहलोत के लिए 10 साल मांगे. घाटगेट की नुक्कड़ सभा में सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि गहलोत जी ने इतने काम किये हैं. उन्हें लगातार दो चुनाव जिताने चाहिए. हर पांचवें साल सरकार बदलने का सिलसिला बंद होना चाहिए.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की