Home » राजस्थान » अलवर के लक्ष्मणगढ़ में अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरी ब्रेजा कार, हादसे में महिला सहित तीन लोगों की मौत

अलवर के लक्ष्मणगढ़ में अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरी ब्रेजा कार, हादसे में महिला सहित तीन लोगों की मौत

अलवर: अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. एक्सप्रेस वे पर एक अनियंत्रित कार एक्सप्रेस-वे की पुलिया तोड़ कर एक्सप्रेस वे से नीचे आ गिरी, हादसे में कार सवार दिल्ली निवासी एक महिला व बालिका सहित तीन जनों की दर्दनाक मौत हो गई और दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए.

एसएचओ श्रीराम मीना के बताया कि टेलीफोन के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पुलिया नंबर 107 पर चंद्रा का बास पर के समीप एक्सप्रेस वे से निचे आ गिरी. जिस पर एक कार ब्रेजा नंबर DL-6CS- 5836 पुल के नीचे पड़ी हुई है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग के सभी उपचार के बड़ौदामेव सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे.

जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दिल्ली के प्रगति विहार गली नंबर 6 निवासी निर्मला पाठक उम्र 70 साल, अरुण पाठक उम्र 45 साल मौके और मुस्कान पाठक उम्र 20 साल की सीएचसी बडौदामेव में दौरान इलाज मौत हो गई और गौतम पाठक उम्र 16 साल तथा हर्ष पाठक उम्र 20 साल की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रैफर कर दिया. कार सवार लोग एक ही परिवार के है और सुबह से दिल्ली से जयपुर के लिए निकले और रास्ते मे बड़ा हादसा हो गया.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता:प्रशासक,राजफेड

राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव न्यूज इन राजस्थान सुनील