Home » राजस्थान » पति और पत्नी के झगड़े में बचाव के लिए गए युवक को गवानी पड़ी जान, पति ने मुक्का मारकर की युवक की हत्या

पति और पत्नी के झगड़े में बचाव के लिए गए युवक को गवानी पड़ी जान, पति ने मुक्का मारकर की युवक की हत्या

डूंगरपुर: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में धंबोला थाना क्षेत्र के भंडारी गांव में आपस में झगड़ रहे पति – पत्नी के बीच समझाइश करने आए युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. बीच बचाव करने गए युवक को आक्रोशित पति ने सीने में मुक्का मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. धंबोला थाना पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के भंडारी गांव निवासी रायचंद डामोर बीती रात शराब के नशे में अपने घर पहुंचा और पत्नी से झगड़ा करने लगा.

झगड़े के दौरान पति रायचंद ने अपनी पत्नी कमुडी के साथ मारपीट भी शुरू कर दी. इस बीच कमुडी मदद मांगने के लिए भाग कर अपने पड़ोसी भवान सिंह के घर पहुंची. इधर नशे में धुत रायचंद डामोर भी अपनी पत्नी के पीछे-पीछे भवानसिंह के घर पहुंच गया और वहां पर भी अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा. इस दौरान भवानसिंह सिंह ने पति-पत्नी में हो रहे झगड़े को रोकने के लिए बीच बचाव किया तभी रायचंद डामोर ने भवान सिंह के सीने में जोर से मुक्का मार दिया जिससे भवान सिंह बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा.

बेहोशी की हालत में परिजन भवानसिंह को लेकर सीमलवाड़ा अस्पताल पहुंचे जहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर धंबोला थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया. इधर वारदात के बाद आरोपी पति रायचंद डामोर मौके से फरार हो गया. फिलहाल शव अस्पताल की मोर्चरी में पड़ा है वही पुलिस ने आरोपी पति रायचंद की तलाश शुरू कर दी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता:प्रशासक,राजफेड

राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव न्यूज इन राजस्थान सुनील