Home » जयपुर » नव वर्ष पूजन के साथ भगवान परशुराम जन्मोत्सव पूजन का पोस्टर लॉंच

नव वर्ष पूजन के साथ भगवान परशुराम जन्मोत्सव पूजन का पोस्टर लॉंच

नव वर्ष पूजन के साथ भगवान परशुराम जन्मोत्सव पूजन का पोस्टर लॉंच

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। विप्र महासभा और श्री परशुराम सेना के संयुक्त तत्वावधान में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर नववर्ष विक्रम संवत् 2083 का स्वागत कार्यक्रम कर भारत माता का पूजन किया और आरती की । इस अवसर पर प्रति वर्ष किए जाने वाले भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पूजन समारोह का पोस्टर लॉंच किया । विप्र महासभा के संस्थापक सुनील उदेईया ने बताया कि अक्षय तृतीया के अवसर पर 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा ।साथ ही कहा कि अंग्रेज़ी कलेण्डर अभी 2026 पर है और हमारा कलेण्डर 2083 पर और हमारे पंचांग से आज भी बड़ी से बड़ी गणना होती है जिसको नासा भी मानता है
कार्यक्रम में श्री परशुराम सेना के अध्यक्ष एड अनिल चतुर्वेदी, विप्र महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र भारद्वाज, युवा प्रदेश अध्यक्ष दीपेश मिश्रा,डॉ सोमेन्द्र सारस्वत, कैलाश जोशी, बीना शर्मा, ममता तिवाड़ी ,देवेंद्र शर्मा ,पुजारी संघ के अध्यक्ष कमलेश शर्मा, डॉ सुमित तिवाड़ी, मनीष मुद्गल, रविकान्त मिश्रा आदि मौजूद रहे ।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines