Home » राजस्थान » पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को पिलाया जहर, इलाज के बहाने रची हत्या की साजिश

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को पिलाया जहर, इलाज के बहाने रची हत्या की साजिश

जयपुर। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने महेश मीणा की हत्या की वारदात का सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसकी पत्नी कविता मीणा और उसके प्रेमी गणेश मीणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को पहले जहरीली गोली खिलाई और तबीयत बिगड़ने पर हत्या को सामान्य बीमारी का रूप देने की कोशिश की। मामले में दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण (IPS) ने बताया कि 16 अगस्त को परिवादी बाबूलाल मीणा निवासी उदक पापड़ ने रिपोर्ट दी थी कि 5 अगस्त को महेश मीणा की पत्नी कविता मीणा दवाई दिलाने के बहाने मोटरसाइकिल से बाहर ले गई थी। शाम को उसने महेश के भाई मनीष मीणा को फोन कर महेश की तबीयत खराब होने की बात कहते हुए रोड नंबर-14 पुलिया के पास बुलाया। महेश को सीकेएस अस्पताल, रोड नंबर-6 में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर थाना विश्वकर्मा में प्रकरण संख्या 286/2026 धारा 103(1), 61(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

दवाई के बहाने ले गई, जूस में मिलाकर खिलाई जहरीली गोली

पुलिस जांच में सामने आया कि कविता मीणा अपने पति महेश को दवाई दिलाने के बहाने मोटरसाइकिल से बोराज चाकसू लेकर गई। इसके बाद वह उसे नयननाथ धाम बस्ती ले गई, जहां पूर्व योजना के तहत जूस में सल्फास की गोलियां मिलाकर महेश को पिला दीं। हालत बिगड़ने पर कविता ने अपने सहयोगी और प्रेमी गणेश मीणा को वहां बुलाया। दोनों महेश को मोटरसाइकिल से रोड नंबर-14 लेकर पहुंचे।

इसके बाद पुलिस को शक न हो, इसलिए कविता ने महेश के भाई को फोन कर रोड नंबर-14 पर बुलाया। वहां से महेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज से खुली साजिश

हत्या की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम राजेश गुप्ता और सहायक पुलिस आयुक्त चौमूं कृष्णराज जांगिड़ के सुपरविजन में विश्वकर्मा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक रविन्द्र सिंह नरूका के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आरोपियों से पूछताछ की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

वारदात का खुलासा करने वाली टीम में थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह नरूका, हेड कांस्टेबल करण सिंह (1041), कांस्टेबल कमल सिंह (10222), कांस्टेबल बाबूलाल (9502), हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार (तकनीकी शाखा) और कांस्टेबल सुनील कुमार (10546, तकनीकी शाखा) शामिल रहे। पुलिस के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी और केस को ट्रेसआउट करने में हेड कांस्टेबल करण सिंह और कांस्टेबल कमल सिंह की विशेष भूमिका रही।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मृतक महेश मीणा की पत्नी कविता मीणा (23) और उसके सहयोगी/प्रेमी गणेश मीणा (27) को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों आरोपियों से हत्या की साजिश और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ कर रही है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

दिल्ली के खराब मौसम का जयपुर एयरपोर्ट पर असर: 2 फ्लाइट डायवर्ट, अबू धाबी-दुबई उड़ानों में देरी से यात्रियों का हंगामा

दिल्ली में बिगड़े मौसम का असर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी दिखाई दिया। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग में परेशानी के