Home » राजस्थान » 75 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का पांच घंटे में खुलासा, बेटा और पत्नी गिरफ्तार

75 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का पांच घंटे में खुलासा, बेटा और पत्नी गिरफ्तार

जयपुर। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने गोविंदपुरा स्थित जेडीए कॉलोनी में 75 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले का महज पांच घंटे में खुलासा करते हुए मृतक के बेटे और पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद शव को प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर खाली प्लॉट में झाड़ियों के बीच छिपा दिया था।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण जयपुर राजर्षि राज आईपीएस के अनुसार 20 अगस्त को तड़के करीब 3:35 बजे सूचना मिली कि गोविंदपुरा में पानी की टंकी के पास एक डेड बॉडी पड़ी है, जिसे कंबल में लपेटा गया है और उससे दुर्गंध आ रही है। सूचना पर सांगानेर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान जेडीए कॉलोनी स्थित एक खाली प्लॉट की चारदीवारी के भीतर झाड़ियों में प्लास्टिक के कट्टे में छिपा शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान जगदीश चौधरी, निवासी गेहूंपुर थाना टोडारायसिंह, टोंक के रूप में हुई।

पूछताछ में बेटा और पत्नी पर शक गहराया

घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित किशोर शर्मा, एसीपी चाकसू भवानी सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कमलेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल मोबाइल यूनिट की मदद ली और तकनीकी एवं पारंपरिक पुलिसिंग के जरिए जांच आगे बढ़ाई।

जांच के दौरान मृतक के बेटे सवाईराम जाट और पत्नी सजना देवी के हाव-भाव एवं गतिविधियां संदिग्ध पाए गए। गहन पूछताछ में दोनों ने कथित तौर पर हत्या करना स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

शराब को लेकर आए दिन होता था विवाद

पुलिस के मुताबिक मृतक शराब पीने का आदी था और शराब के नशे में अपनी पत्नी और बेटे के साथ गाली-गलौज एवं झगड़ा करता था। पुलिस का कहना है कि इसी से तंग आकर बेटे सवाईराम और पत्नी सजना देवी ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर खाली प्लॉट की झाड़ियों में छिपा दिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सवाईराम जाट, उम्र 40 वर्ष तथा सजना उर्फ सजनी पत्नी जगदीश चौधरी, उम्र 70 वर्ष, निवासी गेहूंपुर थाना टोडारायसिंह, टोंक, हाल जी-1356 जेडीए कॉलोनी, गोविंदपुरा, थाना सांगानेर सदर जयपुर के रूप में हुई है।

पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया: पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सवाईराम जाट और सजना देवी थाना पचावर, जिला टोंक के मुकदमा नंबर 82/2023 में एक महिला की हत्या के मामले में जमानत पर चल रहे हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आगे अनुसंधान शुरू कर दिया है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

टीबी मुक्त भारत अभियान की गतिविधियों में गंभीरता बरतने के निर्देश

जयपुर। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने गुरूवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से टीबी मुक्त भारत