Home » राजस्थान » स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

जयपुर। बजाज नगर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम जयपुर पूर्व ने स्पा सेंटरों की आड़ में संचालित अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 युवतियों और 2 युवकों समेत कुल 11 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई 19 अगस्त को क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों की जांच के दौरान की।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा (IPS) ने बताया कि जयपुर शहर में अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों के खिलाफ पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जयपुर पूर्व क्षेत्र में स्पा सेंटरों की आड़ में होने वाली अवैध गतिविधियों पर रोकथाम के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारस जैन (RPS) के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर शिवदयाल (RPS) के निकट सुपरविजन में बजाज नगर थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक रामधन डोभाल और डीएसटी प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुखवीर सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित की गई।

पुलिस के अनुसार स्पा सेंटर संचालकों को पहले ही पुलिस आयुक्तालय जयपुर की ओर से जारी गाइडलाइन से अवगत कराया गया था। संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई थी कि गाइडलाइन का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद जांच के दौरान नियमों की पालना नहीं किए जाने की बात सामने आई।

ब्लू स्टार थाई स्पा और मुकाम थाई स्पा की जांच

19 अगस्त को गठित पुलिस टीम ने बजाज नगर थाना क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों की महिला कर्मचारियों सहित जांच की। गोपालपुरा मोड़ स्थित ब्लू स्टार थाई स्पा और मुकाम थाई स्पा सेंटर में जारी गाइडलाइन की पालना नहीं किए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 महिलाओं और 2 पुरुषों को कुल 11 युवक-युवतियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि स्पा सेंटरों की नियमित चेकिंग आगे भी जारी रहेगी और गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले सेंटर संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी रामधन डोभाल, डीएसटी प्रभारी सुखवीर सिंह, उप निरीक्षक गिरीवर सिंह, सहायक उप निरीक्षक छीतरमल सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस उपायुक्त रंजीता शर्मा ने आमजन से अपील की है कि जयपुर में कहीं भी अवैध गतिविधियां संचालित होती दिखाई दें तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने कहा है कि प्राप्त प्रत्येक सूचना पर त्वरित और विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

टीबी मुक्त भारत अभियान की गतिविधियों में गंभीरता बरतने के निर्देश

जयपुर। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने गुरूवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से टीबी मुक्त भारत