Home » राजस्थान » तीन पट्टे ऑनलाइन करने के नाम पर 6 हजार की रिश्वत, पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

तीन पट्टे ऑनलाइन करने के नाम पर 6 हजार की रिश्वत, पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

जयपुर। प्रतापगढ़ जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मदन लाल, पटवारी पटवार हल्का केलामला एवं अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत रोहणिया, तहसील पिपलखूंट, जिला प्रतापगढ़, पर तीन पट्टों को ऑनलाइन करने और मौका देखने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी प्रतापगढ़ में 24 अगस्त को शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि पटवारी मदन लाल उसके गांव के लोगों, परिवादी और उसके परिवार से प्रत्येक पट्टा ऑनलाइन करने तथा मौका देखने के बदले 2-2 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। परिवादी के परिवार के तीन पट्टों के लिए कुल 6 हजार रुपए की मांग की गई थी।

शिकायत का सत्यापन कराया गया तो रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाकर बुधवार को कार्रवाई की और आरोपी पटवारी मदन लाल को 6,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी में मिले 25 हजार से अधिक रुपए

कार्रवाई के दौरान आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 25,068 रुपए भी बरामद हुए। एसीबी के अनुसार आरोपी बरामद रकम के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस रकम को लेकर भी जांच की जा रही है।

यह कार्रवाई एसीबी के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में एसीबी प्रतापगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने की। आरोपी से पूछताछ और आगे की कार्रवाई एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में जारी है।

एसीबी के अनुसार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा। ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के विरुद्ध एसीबी में प्रकरण दर्ज होने पर वह सीधे एसीबी से संपर्क कर अपना पक्ष या स्पष्टीकरण प्रस्तुत कर सकता है। स्पष्टीकरण के विस्तृत परीक्षण और विश्लेषण के बाद ही अनुसंधान में आगे का निर्णय लिया जाता है।

एसीबी ने आमजन से भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में सहयोग करने की अपील की है। ब्यूरो की टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 तथा व्हाट्सऐप हेल्पलाइन 94135-02834 पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

भीलवाड़ा में अज्ञात बदमाशों ने बुजुर्ग को गोली मारी:बेटे को फोनकर, बोले- ‘किसी ने गोली मार दी’; भैंसों की देखभाल करने गए थे

भीलवाड़ा के मांडल थाना क्षेत्र के सीडियास गांव में शुक्रवार रात खेत पर बने बाड़े में फायरिंग हुई। बाड़े में