Home » राजस्थान » भीलवाड़ा में अज्ञात बदमाशों ने बुजुर्ग को गोली मारी:बेटे को फोनकर, बोले- ‘किसी ने गोली मार दी’; भैंसों की देखभाल करने गए थे

भीलवाड़ा में अज्ञात बदमाशों ने बुजुर्ग को गोली मारी:बेटे को फोनकर, बोले- ‘किसी ने गोली मार दी’; भैंसों की देखभाल करने गए थे

भीलवाड़ा के मांडल थाना क्षेत्र के सीडियास गांव में शुक्रवार रात खेत पर बने बाड़े में फायरिंग हुई। बाड़े में भैंसों की देखभाल कर रहे 70 साल के शंकर दरोगा को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली सीने में लगने से शंकर घायल हो गए और उन्हें पहले मांडल हॉस्पिटल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उन्हें भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां उनकी हालत नाजुक है।

बुजुर्ग को गंभीर हालत में भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बुजुर्ग को गंभीर हालत में भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बाड़े में भैंसों की देखभाल करने गए थे

मामला भीलवाड़ा के मांडल थाना क्षेत्र के सीडियास गांव का है। गांव निवासी शंकर पिता उदयराम दरोगा (70) शुक्रवार शाम अपने खेत पर बने बाड़े में भैंसों की देखभाल करने गए थे। इसी दौरान अचानक अज्ञात बदमाश बाड़े में पहुंचे और शंकर पर फायर कर दिया। गोली उनके सीने में लगी, जिससे वे घायल होकर गिर पड़े।

पुलिस टीम मामले की जांच के लिए वारदात स्थल पर पहुंची।

गोली चलने के बाद बेटे को किया फोन

फायरिंग के बाद घायल शंकर ने अपने बेटे भंवर को फोन कर वारदात की जानकारी दी। उन्होंने बेटे को बताया कि किसी ने उन्हें गोली मार दी है। भंवर को फोन मिलने के बाद वह खेत पर बने बाड़े में पहुंचा। वहां उसके पिता शंकर घायल हालत में मिले। इसके बाद बेटा और ग्रामीण उन्हें उपचार के लिए मांडल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।

वारदात का पता लगने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए।
वारदात का पता लगने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए।

मांडल से भीलवाड़ा किया रेफर

मांडल हॉस्पिटल में शंकर का प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें महात्मा गांधी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

गोली लगने से घायल शंकर की हालत नाजुक है।
गोली लगने से घायल शंकर की हालत नाजुक है।

बेटे ने कहा- गोली किसने मारी, पता नहीं

शंकर के बेटे भंवर सिंह ने बताया कि उनके पिता शंकर शुक्रवार शाम सीडियास गांव में उनके खेत पर बने बाड़े में गाय-भैंसों की रखवाली करने गए थे। भंवर सिंह के अनुसार, रात करीब 9 बजे उनके पिता ने फोन करके बताया कि किसी ने उन्हें गोली मार दी है। इसके बाद वह बाड़े पर पहुंचे और पिता को घायल हालत में देखा।

उन्होंने बताया कि शंकर को मांडल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उन्हें भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। अभी उनकी हालत नाजुक है। गोली किसने मारी और क्यों मारी, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

पुलिस ने शुरू की हमलावरों की तलाश

घटना की सूचना मिलने पर मांडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने वारदात स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश कर रही है। इसके साथ ही फायरिंग के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

भीलवाड़ा में अज्ञात बदमाशों ने बुजुर्ग को गोली मारी:बेटे को फोनकर, बोले- ‘किसी ने गोली मार दी’; भैंसों की देखभाल करने गए थे

भीलवाड़ा के मांडल थाना क्षेत्र के सीडियास गांव में शुक्रवार रात खेत पर बने बाड़े में फायरिंग हुई। बाड़े में