Home » राजस्थान » पिता की मौत के 21 साल बाद मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति:हाईकोर्ट ने कहा- तकनीकी कारणों को इनकार करने का आधार नहीं माना जा सकता

पिता की मौत के 21 साल बाद मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति:हाईकोर्ट ने कहा- तकनीकी कारणों को इनकार करने का आधार नहीं माना जा सकता

राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बेंच ने पिता की मौत के करीब 21 साल बाद बेटे को अनुकंपा नियुक्ति देने के आदेश दिए हैं। एक्टिंग सीजे एसपी शर्मा और जस्टिस चंद्रशेखर शर्मा की खंडपीठ ने यह आदेश उमेश सिंह की अपील पर दिए। अदालत ने सेंट्रल इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट पिलानी को आदेश दिए कि वह तुरंत प्रभाव से अनुकंपा नियुक्ति दें।

अदालत ने कहा- तकनीकी कारणों को अनुकंपा नियुक्ति से इनकार करने का आधार नहीं बनाया जा सकता। ऐसा करने से इस तरह की योजना का मूल उद्देश्य ही खत्म हो जाएगा। विशेष रूप से जब परिवार की अत्यधिक गरीबी साफ दिखाई दे रही हो।

पिता की मौत के समय ढाई साल का था बेटा

याचिका में कहा गया था कि याचिकाकर्ता के पिता संस्थान में तकनीशियन पद पर थे। नौकरी में रहने के दौरान 3 मार्च 2005 को उनकी मौत हो गई। उस समय अपीलार्थी ढाई साल का बच्चा था। ऐसे में पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसके दादा-दादी पर आ गई।

परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं

अपील में कहा गया कि संस्थान के अधिकारियों ने मौखिक रूप से पहले आश्वासन दिया था कि बालिग होने पर उसे नौकरी देने पर विचार किया जाएगा। परिवार में पांच बहनों में से दो का विवाह हो चुका है और एक बहन दिव्यांग है। बहनों ने अपीलार्थी के लिए खुद नौकरी लेने से मना कर दिया था।

ऐसे में उसे अनुकंपा नियुक्ति दिलाई जाए, जिसका विरोध करते हुए संस्थान के वकील ने कहा- 15 साल बीतने के बाद अनुकंपा नौकरी पर विचार नहीं किया जा सकता। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक है और उन्हें पेंशन व ग्रेच्युटी भी मिली है। कर्मचारी की मौत के समय तीन बहनें नौकरी के लिए योग्य थी, लेकिन उन्होंने आवेदन नहीं किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने अपीलार्थी को अनुकंपा नियुक्ति देने के आदेश दिए हैं।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

ओवरलोड डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्राएं घायल:दोनों का नाथद्वारा के हॉस्पिटल में इलाज जारी, ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागा

नाथद्वारा के बिजनोल गांव में बुधवार को ओवरलोड बजरी से भरे डंपर ने स्कूटी सवार दो छात्राओं को जोरदार टक्कर