Home » राजस्थान » रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए दो दिन यात्रा फ्री:रक्षाबंधन त्योहार पर हिसार से खड़की तक स्पेशल ट्रेन चलेगी, सीकर समेत महाराष्ट्र-गुजरात के कई स्टेशनों पर रुकेगी

रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए दो दिन यात्रा फ्री:रक्षाबंधन त्योहार पर हिसार से खड़की तक स्पेशल ट्रेन चलेगी, सीकर समेत महाराष्ट्र-गुजरात के कई स्टेशनों पर रुकेगी

रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने दो दिन 28 और 29 अगस्त को महिलाओं के लिए राजस्थान रोडवेज में फ्री यात्रा की घोषणा की है। वहीं रेलवे की ओर से हिसार से खड़की के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। जिसका सीकर के अलावा गुजरात और महाराष्ट्र के कई बड़े स्टेशन पर ठहराव होगा।

रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए यात्रा फ्री

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अनुसार 28 और 29 अगस्त (48 घंटे) सीकर सहित राजस्थान में चलने वाली राजस्थान की तमाम रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए यात्रा फ्री रहेगी। भीड़ होने पर रोडवेज के द्वारा अतिरिक्त बसों का भी संचालन किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ अमित सुदर्शन के अनुसार रेलवे के द्वारा रक्षाबंधन पर हिसार-खड़की-हिसार स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन 29 अगस्त को हिसार से सुबह 10:10 पर रवाना होगी। जो 30 अगस्त को शाम 4:20 पर खिड़की पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में यह ट्रेन 30 अगस्त की शाम 5:20 पर खिड़की से रवाना होगी जो सोमवार की रात 11:50 पर हिसार पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

इस ट्रेन का सादुलपुर लोहारू, झुंझुनूं,सीकर,रींगस,जयपुर,सवाई माधोपुर, कोटा,रामगंज मंडी,भवानी मंडी, शामगढ़, रतलाम,वडोदरा,भरूच,सूरत,वापी वसई रोड, कल्याण और लोनावाला स्टेशन पर ठहराव होगा। इस ट्रेन में 2 सेकंड एसी,7 थर्ड एसी,8 सेकंड स्लीपर,दो जनरल और दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 21 डिब्बे होंगे।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

ई-रिक्शा में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकले निगम कमिश्नर:गंदगी मिलने पर अधिकारियों को लगाई फटकार,बोले- 5% लापरवाह लोगों की वजह से होती है गंदगी

नगर निगम कमिश्नर गुरूवार को शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने औचक निरीक्षण पर निकले। कमिश्नर ने परकोटे में