Home » राजस्थान » थल सेना अध्यक्ष जनरल धीरज सेठ एवं महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा की मुलाकात

थल सेना अध्यक्ष जनरल धीरज सेठ एवं महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा की मुलाकात

जयपुर। भारतीय थल सेना अध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने गुरूवार को जयपुर प्रवास के दौरान महानिदेशक पुलिस, राजस्थान राजीव कुमार शर्मा से उनके निवास पर मुलाकात की।डीजीपी राजीव शर्मा ने सेना अध्यक्ष जनरल धीरज सेठ का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा राजस्थान पुलिस की विभिन्न ईकाईयों के ‘प्रतीक चिन्हों’ से युक्त स्मृति चिन्ह सेना अध्यक्ष को भेंट किया।जनरल सेठ ने भी शर्मा को सैन्य स्मृति चिन्ह भेंट कर पारस्परिक सम्मान एवं सौहार्द का संदेश दिया।

थल सेना अध्यक्ष एवं पुलिस महानिदेशक,राजस्थान के बीच विस्तृत चर्चा के दौरान राजस्थान में अन्तर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा,आन्तरिक सुरक्षा से जुडे मुद्दों,आसूचना के परस्पर आदान-प्रदान,संवेदनशील परिस्थितियों में सेना एवं पुलिस के मध्य बेहतर समन्वय इत्यादि पर विस्तार से चर्चा हुई।

दोनों अधिकारीगणों ने सुरक्षा चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आपसी संवाद,संयुक्त क्षेत्रीय निगरानी तंत्र एवं आसूचना के नियमित आदान-प्रदान को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

प्राकृतिक आपदा की परिस्थिति में राज्य आपदा प्रतिसाद बल के साथ सेना के सहयोग पर भी चर्चा हुई।विगत सेना भर्ती जो निर्बाध रूप से आयोजित हुई उसमें पुलिस का सहयोग उत्कृष्ट सैन्य नागरिक प्रशासन के समन्वय का उदाहरण बना।साथ ही प्रशिक्षण एवं क्षमता संवर्द्धन को लेकर भविष्य में बेहतर तालमेल बनाने पर सहमति बनी।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

रक्षाबंधन पर कोटा व अजमेर पुलिस का मानवीय चेहरा:मूक-बधिर बच्चों के साथ मनाया त्यौहार,आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

जयपुर। रक्षाबंधन के पर्व पर राजस्थान पुलिस का संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया। कोटा शहर और अजमेर पुलिस ने