जयपुर। पुलिस थाना जवाहर सर्किल क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गौरव टावर स्थित कोड ब्लैक बार एंड रेस्टोरेंट की आड़ में संचालित किए जा रहे अवैध हुक्का बार का खुलासा किया। पुलिस ने मौके से 10 हुक्के, 10 पाइप, 10 चिलम तथा 3 पैकेट फ्लेवर जब्त किए। कार्रवाई के दौरान हुक्का पी रहे 8 युवकों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत चालान भी किए गए।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा (आईपीएस) के निर्देश पर अवैध रूप से संचालित हुक्का बार के खिलाफ कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व पारस जैन को निर्देशित किया गया था। इसके तहत सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर शिवदयाल, पुलिस निरीक्षक एवं जवाहर सर्किल थानाधिकारी महेश चन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
गठित टीम ने गौरव टावर, मालवीय नगर स्थित कोड ब्लैक बार एंड रेस्टोरेंट पर दबिश दी। पुलिस के अनुसार बार एवं रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार संचालित किया जा रहा था। कार्रवाई में हुक्का, पाइप, चिलम और फ्लेवर जब्त किए गए तथा मौके पर हुक्का पी रहे आठ युवकों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
बार मैनेजर गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में बार के मैनेजर जितेन्द्र मेहता, पुत्र जानकी लाल मेहता, उम्र 32 वर्ष, निवासी पीपलखेड़ी, थाना केलवाड़ा, जिला बारां, हाल मैनेजर कोड ब्लैक बार एंड रेस्टोरेंट, गौरव टावर, मालवीय नगर, जयपुर को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ कोटपा अधिनियम की धारा 4क/21क के तहत प्रकरण संख्या 416/2026 दर्ज किया गया है।
कार्रवाई करने वाली टीम में जवाहर सर्किल थानाधिकारी महेश चन्द्र, एसआई रमन पूनिया, हेड कांस्टेबल हरदयाल (कांस्टेबल नंबर 2167) तथा कांस्टेबल अनिल (कांस्टेबल नंबर 11539) शामिल रहे।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.


