Home » राष्ट्रीय » जयपुर-मुंबई के लिए आज से 3 नई फ्लाइट्स शुरू:अब रोज 8 उड़ानें मिलेंगी, इंटरनेशनल यात्रियों के लिए भी बदला नियम;जानिए टाइमिंग और रूट डिटेल्स

जयपुर-मुंबई के लिए आज से 3 नई फ्लाइट्स शुरू:अब रोज 8 उड़ानें मिलेंगी, इंटरनेशनल यात्रियों के लिए भी बदला नियम;जानिए टाइमिंग और रूट डिटेल्स

जयपुर मुंबई रूट पर आज से 3 नई फ्लाइट्स शुरू हो गई है। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मुंबई रूट पर ये शुरूआत की है। अब जयपुर से मुंबई के लिए रोजाना उड़ानों की संख्या बढ़कर 8 हो जाएगी।

अभी तक इस रूट पर 5 फ्लाइट्स का संचालन हो रहा था। वहीं एयरलाइन ने इंटरनेशनल यात्रियों के लिए नियमों में भी बदलाव किया है।

ये रहेगा शेड्यूल

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-413 मुंबई से रात 11:10 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसके बाद यही विमान फ्लाइट AI-414 के रूप में सुबह 6 बजे जयपुर से मुंबई के लिए रवाना होगा।

इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1280/1247 भी इस रूट पर शुरू हो रही है। यह फ्लाइट सुबह 8 बजे मुंबई से जयपुर पहुंचेगी और करीब 8:35 बजे जयपुर से वापस मुंबई के लिए उड़ान भरेगी।

तीसरी नई सेवा एयर इंडिया की AI-621/622 होगी। फ्लाइट AI-621 मुंबई से शाम 6:50 बजे जयपुर पहुंचेगी, जबकि फ्लाइट AI-622 शाम 7:40 बजे जयपुर से मुंबई के लिए रवाना होगी।

नई फ्लाइट्स शुरू होने से खासतौर पर बिजनेस ट्रैवलर्स और मुंबई से जयपुर आने-जाने वाले यात्रियों को अलग-अलग समय पर फ्लाइट का विकल्प मिलेगा। इनमें देर रात, सुबह और शाम की फ्लाइट शामिल हैं।

इंटरनेशनल यात्रियों के लिए भी बड़ा बदलाव

1 सितंबर से अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए इमिग्रेशन प्रक्रिया में भी बड़ा बदलाव किया गया है। अब इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर स्टाम्प लगाने की व्यवस्था खत्म कर दी गई है। यात्री अब अपने मोबाइल में मौजूद ई-बोर्डिंग पास दिखाकर भी इमिग्रेशन क्लियरेंस की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

नई व्यवस्था के तहत फिजिकल बोर्डिंग पास भी पूरी तरह मान्य रहेगा, लेकिन उस पर इमिग्रेशन की स्टाम्पिंग नहीं की जाएगी। FTI-TTP सुविधा से जुड़े यात्रियों को ई-गेट्स पर भी ई-बोर्डिंग पास के इस्तेमाल की सुविधा मिलेगी।

इस नए डिजिटल सिस्टम के लागू होने से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को कम कागजी प्रक्रिया से गुजरना होगा और इमिग्रेशन क्लियरेंस को अधिक आसान और डिजिटल बनाने में मदद मिलेगी। अब एक तरफ जयपुर से मुंबई के लिए फ्लाइट कनेक्टिविटी बढ़ी है, तो दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी 1 सितंबर से यात्रा प्रक्रिया में बड़ा बदलाव शुरू हो गया है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines