Skip to content
  • जयपुर
  • होम पेज
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • सियासत
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • रोजगार
  • खेती-बाड़ी
  • धर्म/संस्कृति
  • मनोरंजन
  • E-paper
  • जयपुर
  • होम पेज
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • सियासत
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • रोजगार
  • खेती-बाड़ी
  • धर्म/संस्कृति
  • मनोरंजन
  • E-paper

become an author

  • जयपुर
  • होम पेज
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • सियासत
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • रोजगार
  • खेती-बाड़ी
  • धर्म/संस्कृति
  • मनोरंजन
  • E-paper
  • जयपुर
  • होम पेज
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • सियासत
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • रोजगार
  • खेती-बाड़ी
  • धर्म/संस्कृति
  • मनोरंजन
  • E-paper
Home » राजस्थान » ₹6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ में राजस्थान साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: पंजाब की फर्म के डायरेक्टर सहित 2 और गिरफ्तार; अब तक कुल 06 आरोपी अरेस्ट ° ₹2 करोड़ जमा कराने वाली फर्म का डायरेक्टर संदीप कुमार (भटिंडा) और बैंक खाताधारक बरैया राम (भावनगर) गिरफ्तार ° म्यूल बैंक खाते, क्रिप्टो करेंसी, टेलीग्राम और लेयरिंग के जरिए साइबर ठगी की रकम मास्टरमाइंड तक पहुंचाती थी गैंग हिंद रफ्तार जयपुर। साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजस्थान पुलिस के केंद्रीय साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ₹6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भटिंडा, पंजाब निवासी फर्म निदेशक संदीप कुमार तथा भावनगर, गुजरात निवासी खाताधारक बरैया राम को गिरफ्तार कर जयपुर लाया है। इस मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य राज्यों में भी साइबर अपराधियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम विजय कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई पूर्व में 2 सितंबर को सामने आए ₹6.80 करोड़ के बॉस स्कैम मामले में आगे की जांच के दौरान की गई। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम में से ₹2 करोड़ रुपये प्रथम लाभार्थी फर्म के बैंक खाते में जमा हुए थे। इस खाते के निदेशक संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है। व्हाट्सऐप पर निदेशक बनकर अकाउंट्स हेड को दिया झांसा इस मामले में साइबर अपराधियों ने कंपनी के निदेशक के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर कंपनी के अकाउंट्स हेड को व्हाट्सऐप के जरिए भुगतान के निर्देश दिए थे। साइबर अपराधियों ने परिवादी के कंप्यूटर सिस्टम तक पहुंच बनाकर व्हाट्सऐप वेब में मौजूद निदेशक के नंबर को ब्लॉक कर उसके स्थान पर अपने मोबाइल नंबर को उसी नाम और प्रोफाइल फोटो के साथ सेव कर दिया था। इसके बाद पूर्व में हुई बातचीत की नकल तैयार कर अकाउंट्स हेड को विश्वास में लिया गया और कंपनी के खाते से ₹6.80 करोड़ तीन बैंक खातों में स्थानांतरित करवा लिए गए। यह भुगतान कंपनी के किसी भी निदेशक द्वारा अधिकृत नहीं था। ठगी की रकम को कई खातों में घुमाकर क्रिप्टो मुद्रा में बदला जांच में सामने आया कि गिरोह साइबर ठगी की रकम को छिपाने और आगे पहुंचाने के लिए म्यूल बैंक खाते, एटीएम, चेक, यूपीआई, क्यूआर कोड, डिजिटल वॉलेट और यूएसडीटी क्रिप्टो मुद्रा का इस्तेमाल करता था। टेलीग्राम समूहों के माध्यम से बैंक खाते, एटीएम, सिम और पासबुक की किट उपलब्ध कराई जाती थी। ठगी की रकम खातों में आने के बाद उसे एटीएम या चेक से नकद निकालने अथवा यूपीआई, क्यूआर कोड, सीडीएम और दूसरे बैंक खातों में तत्काल स्थानांतरित किया जाता था। इसके बाद कई बैंक खातों के माध्यम से रकम को घुमाकर यूएसडीटी क्रिप्टो मुद्रा में परिवर्तित किया जाता और आगे भेज दिया जाता था। गिरफ्तार आरोपियों की विशिष्ट भूमिका आरोपी संदीप कुमार ने इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के माध्यम से अपना बैंक खाता किराये पर देने के लिए संपर्क किया था। कमीशन के लालच में उसने घटना से करीब 15 दिन पहले कॉरपोरेट बैंक खाता खुलवाया, इसमें 2 करोड रुपए जमा हुए। आरोपी ने साइबर अपराधियों को अपने बैंक खाते की चेकबुक, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और खाते से जुड़ी सिम उपलब्ध करा दी। उसे रींगस बुलाकर होटल में ठहराया गया और बैंक खाते से होने वाले लेन-देन को साइबर अपराधियों द्वारा संचालित किया गया। खाते में होने वाले लेन-देन और कमीशन की जानकारी उसे टेलीग्राम के माध्यम से दी जाती रही। दूसरे आरोपी बरैया राम ने 10 से 15 हजार रुपये के कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता, हस्ताक्षरित चेक, एटीएम कार्ड और पासबुक उपलब्ध कराए। उसके खाते में आई साइबर ठगी की रकम में से ₹3.94 लाख रुपये चेक के माध्यम से निकाले गए। इसके अलावा खाते से अन्य लेन-देन भी किए गए। तकनीकी साक्ष्यों और धन की पूरी कड़ी की जांच पुलिस द्वारा व्हाट्सऐप रिकॉर्ड, सीडीआर, सीएएफ आईडी, आईपीडीआर और बैंकिंग लेन-देन की धन की कड़ी का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है। अब तक की जांच में ठगी की रकम प्रथम लाभार्थी खातों से आगे कई खातों में स्थानांतरित होने की जानकारी सामने आई है। अन्य आरोपियों और ठगी की रकम से जुड़े खातों की तलाश जारी है। उप महानिरीक्षक पुलिस साइबर क्राइम शांतनु कुमार सिंह के निर्देशन और डीएसपी गजेंद्र शर्मा (थानाधिकारी, सेंट्रल साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन) के नेतृत्व में निरीक्षक नीरज कुमार, निरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल दौलतराम, बृजलाल, कांस्टेबल कृष्ण कुमार, सुभाष कुमार और चालक सूबेसिंह की टीम ने इस जटिल नेटवर्क का पर्दाफाश किया।

₹6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ में राजस्थान साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: पंजाब की फर्म के डायरेक्टर सहित 2 और गिरफ्तार; अब तक कुल 06 आरोपी अरेस्ट ° ₹2 करोड़ जमा कराने वाली फर्म का डायरेक्टर संदीप कुमार (भटिंडा) और बैंक खाताधारक बरैया राम (भावनगर) गिरफ्तार ° म्यूल बैंक खाते, क्रिप्टो करेंसी, टेलीग्राम और लेयरिंग के जरिए साइबर ठगी की रकम मास्टरमाइंड तक पहुंचाती थी गैंग हिंद रफ्तार जयपुर। साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजस्थान पुलिस के केंद्रीय साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ₹6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भटिंडा, पंजाब निवासी फर्म निदेशक संदीप कुमार तथा भावनगर, गुजरात निवासी खाताधारक बरैया राम को गिरफ्तार कर जयपुर लाया है। इस मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य राज्यों में भी साइबर अपराधियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम विजय कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई पूर्व में 2 सितंबर को सामने आए ₹6.80 करोड़ के बॉस स्कैम मामले में आगे की जांच के दौरान की गई। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम में से ₹2 करोड़ रुपये प्रथम लाभार्थी फर्म के बैंक खाते में जमा हुए थे। इस खाते के निदेशक संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है। व्हाट्सऐप पर निदेशक बनकर अकाउंट्स हेड को दिया झांसा इस मामले में साइबर अपराधियों ने कंपनी के निदेशक के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर कंपनी के अकाउंट्स हेड को व्हाट्सऐप के जरिए भुगतान के निर्देश दिए थे। साइबर अपराधियों ने परिवादी के कंप्यूटर सिस्टम तक पहुंच बनाकर व्हाट्सऐप वेब में मौजूद निदेशक के नंबर को ब्लॉक कर उसके स्थान पर अपने मोबाइल नंबर को उसी नाम और प्रोफाइल फोटो के साथ सेव कर दिया था। इसके बाद पूर्व में हुई बातचीत की नकल तैयार कर अकाउंट्स हेड को विश्वास में लिया गया और कंपनी के खाते से ₹6.80 करोड़ तीन बैंक खातों में स्थानांतरित करवा लिए गए। यह भुगतान कंपनी के किसी भी निदेशक द्वारा अधिकृत नहीं था। ठगी की रकम को कई खातों में घुमाकर क्रिप्टो मुद्रा में बदला जांच में सामने आया कि गिरोह साइबर ठगी की रकम को छिपाने और आगे पहुंचाने के लिए म्यूल बैंक खाते, एटीएम, चेक, यूपीआई, क्यूआर कोड, डिजिटल वॉलेट और यूएसडीटी क्रिप्टो मुद्रा का इस्तेमाल करता था। टेलीग्राम समूहों के माध्यम से बैंक खाते, एटीएम, सिम और पासबुक की किट उपलब्ध कराई जाती थी। ठगी की रकम खातों में आने के बाद उसे एटीएम या चेक से नकद निकालने अथवा यूपीआई, क्यूआर कोड, सीडीएम और दूसरे बैंक खातों में तत्काल स्थानांतरित किया जाता था। इसके बाद कई बैंक खातों के माध्यम से रकम को घुमाकर यूएसडीटी क्रिप्टो मुद्रा में परिवर्तित किया जाता और आगे भेज दिया जाता था। गिरफ्तार आरोपियों की विशिष्ट भूमिका आरोपी संदीप कुमार ने इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के माध्यम से अपना बैंक खाता किराये पर देने के लिए संपर्क किया था। कमीशन के लालच में उसने घटना से करीब 15 दिन पहले कॉरपोरेट बैंक खाता खुलवाया, इसमें 2 करोड रुपए जमा हुए। आरोपी ने साइबर अपराधियों को अपने बैंक खाते की चेकबुक, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और खाते से जुड़ी सिम उपलब्ध करा दी। उसे रींगस बुलाकर होटल में ठहराया गया और बैंक खाते से होने वाले लेन-देन को साइबर अपराधियों द्वारा संचालित किया गया। खाते में होने वाले लेन-देन और कमीशन की जानकारी उसे टेलीग्राम के माध्यम से दी जाती रही। दूसरे आरोपी बरैया राम ने 10 से 15 हजार रुपये के कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता, हस्ताक्षरित चेक, एटीएम कार्ड और पासबुक उपलब्ध कराए। उसके खाते में आई साइबर ठगी की रकम में से ₹3.94 लाख रुपये चेक के माध्यम से निकाले गए। इसके अलावा खाते से अन्य लेन-देन भी किए गए। तकनीकी साक्ष्यों और धन की पूरी कड़ी की जांच पुलिस द्वारा व्हाट्सऐप रिकॉर्ड, सीडीआर, सीएएफ आईडी, आईपीडीआर और बैंकिंग लेन-देन की धन की कड़ी का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है। अब तक की जांच में ठगी की रकम प्रथम लाभार्थी खातों से आगे कई खातों में स्थानांतरित होने की जानकारी सामने आई है। अन्य आरोपियों और ठगी की रकम से जुड़े खातों की तलाश जारी है। उप महानिरीक्षक पुलिस साइबर क्राइम शांतनु कुमार सिंह के निर्देशन और डीएसपी गजेंद्र शर्मा (थानाधिकारी, सेंट्रल साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन) के नेतृत्व में निरीक्षक नीरज कुमार, निरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल दौलतराम, बृजलाल, कांस्टेबल कृष्ण कुमार, सुभाष कुमार और चालक सूबेसिंह की टीम ने इस जटिल नेटवर्क का पर्दाफाश किया।

  • newsinrajasthan
  • September 4, 2026
  • 11:28 am

जयपुर। साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजस्थान पुलिस के केंद्रीय साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ₹6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भटिंडा, पंजाब निवासी फर्म निदेशक संदीप कुमार तथा भावनगर, गुजरात निवासी खाताधारक बरैया राम को गिरफ्तार कर जयपुर लाया है। इस मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य राज्यों में भी साइबर अपराधियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम विजय कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई पूर्व में 2 सितंबर को सामने आए ₹6.80 करोड़ के बॉस स्कैम मामले में आगे की जांच के दौरान की गई। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम में से ₹2 करोड़ रुपये प्रथम लाभार्थी फर्म के बैंक खाते में जमा हुए थे। इस खाते के निदेशक संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
व्हाट्सऐप पर निदेशक बनकर अकाउंट्स हेड को दिया झांसा
इस मामले में साइबर अपराधियों ने कंपनी के निदेशक के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर कंपनी के अकाउंट्स हेड को व्हाट्सऐप के जरिए भुगतान के निर्देश दिए थे। साइबर अपराधियों ने परिवादी के कंप्यूटर सिस्टम तक पहुंच बनाकर व्हाट्सऐप वेब में मौजूद निदेशक के नंबर को ब्लॉक कर उसके स्थान पर अपने मोबाइल नंबर को उसी नाम और प्रोफाइल फोटो के साथ सेव कर दिया था।
इसके बाद पूर्व में हुई बातचीत की नकल तैयार कर अकाउंट्स हेड को विश्वास में लिया गया और कंपनी के खाते से ₹6.80 करोड़ तीन बैंक खातों में स्थानांतरित करवा लिए गए। यह भुगतान कंपनी के किसी भी निदेशक द्वारा अधिकृत नहीं था।
ठगी की रकम को कई खातों में घुमाकर क्रिप्टो मुद्रा में बदला
जांच में सामने आया कि गिरोह साइबर ठगी की रकम को छिपाने और आगे पहुंचाने के लिए म्यूल बैंक खाते, एटीएम, चेक, यूपीआई, क्यूआर कोड, डिजिटल वॉलेट और यूएसडीटी क्रिप्टो मुद्रा का इस्तेमाल करता था।
टेलीग्राम समूहों के माध्यम से बैंक खाते, एटीएम, सिम और पासबुक की किट उपलब्ध कराई जाती थी। ठगी की रकम खातों में आने के बाद उसे एटीएम या चेक से नकद निकालने अथवा यूपीआई, क्यूआर कोड, सीडीएम और दूसरे बैंक खातों में तत्काल स्थानांतरित किया जाता था। इसके बाद कई बैंक खातों के माध्यम से रकम को घुमाकर यूएसडीटी क्रिप्टो मुद्रा में परिवर्तित किया जाता और आगे भेज दिया जाता था।
गिरफ्तार आरोपियों की विशिष्ट भूमिका
आरोपी संदीप कुमार ने इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के माध्यम से अपना बैंक खाता किराये पर देने के लिए संपर्क किया था। कमीशन के लालच में उसने घटना से करीब 15 दिन पहले कॉरपोरेट बैंक खाता खुलवाया, इसमें 2 करोड रुपए जमा हुए। आरोपी ने साइबर अपराधियों को अपने बैंक खाते की चेकबुक, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और खाते से जुड़ी सिम उपलब्ध करा दी। उसे रींगस बुलाकर होटल में ठहराया गया और बैंक खाते से होने वाले लेन-देन को साइबर अपराधियों द्वारा संचालित किया गया। खाते में होने वाले लेन-देन और कमीशन की जानकारी उसे टेलीग्राम के माध्यम से दी जाती रही।
दूसरे आरोपी बरैया राम ने 10 से 15 हजार रुपये के कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता, हस्ताक्षरित चेक, एटीएम कार्ड और पासबुक उपलब्ध कराए। उसके खाते में आई साइबर ठगी की रकम में से ₹3.94 लाख रुपये चेक के माध्यम से निकाले गए। इसके अलावा खाते से अन्य लेन-देन भी किए गए।
तकनीकी साक्ष्यों और धन की पूरी कड़ी की जांच
पुलिस द्वारा व्हाट्सऐप रिकॉर्ड, सीडीआर, सीएएफ आईडी, आईपीडीआर और बैंकिंग लेन-देन की धन की कड़ी का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है। अब तक की जांच में ठगी की रकम प्रथम लाभार्थी खातों से आगे कई खातों में स्थानांतरित होने की जानकारी सामने आई है। अन्य आरोपियों और ठगी की रकम से जुड़े खातों की तलाश जारी है।
उप महानिरीक्षक पुलिस साइबर क्राइम शांतनु कुमार सिंह के निर्देशन और डीएसपी गजेंद्र शर्मा (थानाधिकारी, सेंट्रल साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन) के नेतृत्व में निरीक्षक नीरज कुमार, निरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल दौलतराम, बृजलाल, कांस्टेबल कृष्ण कुमार, सुभाष कुमार और चालक सूबेसिंह की टीम ने इस जटिल नेटवर्क का पर्दाफाश किया।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

Post Views: 7
0
0

RELATED LATEST NEWS

कांग्रेस की अंतर्कलह से भाजपा को मिलेगा निकाय चुनाव में फायदा: मदन राठौड़

04/09/2026 2:24 pm

सूखे जैसे हालात से जूझ रहा प्रदेश, समय रहते फसल खराबे का सर्वे कराए सरकार : गहलोत

04/09/2026 2:23 pm

राजस्थान के निकाय चुनावों में एक हजार से अधिक प्रत्याशियों के साथ मजबूती से मैदान में RLP

04/09/2026 2:22 pm

Top Headlines

कांग्रेस की अंतर्कलह से भाजपा को मिलेगा निकाय चुनाव में फायदा: मदन राठौड़

04/09/2026 2:24 pm

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने निकाय चुनाव में कांग्रेस के टिकट वितरण के बाद सामने आए विवाद और

कांग्रेस की अंतर्कलह से भाजपा को मिलेगा निकाय चुनाव में फायदा: मदन राठौड़

04/09/2026 2:24 pm

सूखे जैसे हालात से जूझ रहा प्रदेश, समय रहते फसल खराबे का सर्वे कराए सरकार : गहलोत

04/09/2026 2:23 pm

राजस्थान के निकाय चुनावों में एक हजार से अधिक प्रत्याशियों के साथ मजबूती से मैदान में RLP

04/09/2026 2:22 pm

पॉक्सो मामले में फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

04/09/2026 1:22 pm

किन्नर का वेश धारण कर ज्वेलरी शोरूम में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल बरामद

04/09/2026 1:09 pm
Facebook Twitter Youtube Instagram
  • Home
  • About Us
  • Account
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Home
  • About Us
  • Account
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2023 newsinrajasthan.com . All Rights Reserved | Designed by Website development company – DM Stack