Home » राजस्थान » जयपुर की होटल में युवक ने किया सुसाइड:खरीदकर लाई रस्सी से लगाया फंदा; मरने से पहले इंस्टाग्राम पर की पोस्ट

जयपुर की होटल में युवक ने किया सुसाइड:खरीदकर लाई रस्सी से लगाया फंदा; मरने से पहले इंस्टाग्राम पर की पोस्ट

जयपुर में एक होटल में युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक ने बाजार से खरीदी रस्सी से फंदा लगाया। युवक ने सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर अपनी मौत के बारे में पोस्ट भी किया था। वैशाली नगर थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर कांवटिया हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

ASI मुकेश ने बताया- जयपुर ग्रामीण के नारायणा निवासी राकेश (22) पुत्र गणेश ने सुसाइड किया है। वह जयपुर में पीजी में रहकर कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहा था। वह रविवार रात करीब 10 बजे सिरसी रोड पर खातीपुरा तिराहे के पास स्थित होटल गर्वित आया था। होटल में आकर नाइट बिताने के लिए रुम लिया। अगले दिन सुबह 6-7 जल्दी दोस्तों के मिलने आने पर चेकआउट के समय रुम रेंट 1 हजार रुपए पेय करने की कहा। होटल में कमरा लेने के बाद उसने बैग में साथ लेकर गई बीयर पी।

इंस्टाग्राम पोस्ट डाल किया मोबाइल बंद नशा करने के बाद रात करीब 1 बजे उसने इंस्टाग्राम पर अपनी मौत की पोस्ट का स्टेट्स लगाया। पोस्ट में लिखा- अब मेरा लास्ट आ गया है। अब मैं आपकी कोई मदद नहीं कर पाऊंगा। मैं अपने मां-बाप की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया। अब मैं ओर नहीं जीना चाहता। होटल का नाम-एड्रेस लिखकर सुसाइड करने की बात लिखी। चचेरे भाई मंगल चंद के पोस्ट पढ़कर कॉल करने पर मोबाइल नहीं उठाया। बार-बार कॉल कर बात करने की कोशिश करने पर उसने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया।

खरीदी रस्सी से लगाया फंदा सुसाइड के लिए वह रस्सी खरीदकर अपने बैग में रखकर लाया था। बैग से रस्सी निकाल फंदा लगाकर उसने सुसाइड कर लिया। रात करीब 2:30 बजे चचेरा भाई अपने दो-तीन परिचितों को लेकर ढूंढते हुए होटल पहुंचा। होटल प्रशासन के रुम की जानकारी देने पर काफी आवाज लगाने के साथ गेट खटखटाया। अंदर से जबाव नहीं मिलने पर गेट का लॉक तोड़ा। कमरे के अंदर जाने पर वह फंदे से लटका मिला। सुसाइड की सूचना पर वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

कोटा में 40 फीट ऊंचे पेड़ पर लेपर्ड फंसा:ट्रैंकुलाइज करने के लिए नीचे से 5 फायर, एक कामयाब; 4 घंटे में रेस्क्यू

राजस्थान के कोटा में सबसे बड़े पब्लिक पार्क छत्र विलास में मंगलवार सुबह 6 बजे एक लेपर्ड घुस गया। यह