Home » राजस्थान » वोटिंग के दिन रिजर्व EVM कंट्रोल यूनिट गायब, चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने की कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

वोटिंग के दिन रिजर्व EVM कंट्रोल यूनिट गायब, चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने की कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

जोधपुर: राजस्थान में 25 नवम्बर को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हुई थी जिसके चलते अब 3 दिसम्बर को मतगणना होनी है. मगर इसी बीच बात करे तो चुनाव के दिन ही शहर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर ऑफिसर की कार से रिजर्व ईवीएम की कंट्रोल यूनिट गायब हो गई. गनीमत ये रही कि ये यूनिट अनपोल्ड थीं, यानी इसमें वोट कास्ट नहीं हुए थे, नही तो दोबारा पोलिंग करवानी पड़ती. इस मामले को चुनाव आयोग ने बेहद गंभीरता से लिया है.

जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने लापरवाही बरतने पर रातानाडा क्षेत्र में सेक्टर ऑफिसर की ड्यूटी संभाल रहे पॉलीटेक्निक कॉलेज के शिक्षक पंकज जाखड़ को सस्पेंड किया है. उनके वाहन के साथ ड्यूटी करने वाले होमगार्ड की सेवाएं समाप्त की गई हैं. उदयमंदिर पुलिस थाने में जाखड़ की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज की गई है. हालांकि चार दिन से पुलिस रिजर्व ईवीएम की कंट्रोल यूनिट का पता नहीं लगा पाई है. विधानसभा चुनाव के दौरान ईवीएम मशीन खराब होने पर मतदान बाधित नहीं हो, इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से सेक्टर ऑफिसर के वाहन में 4 ईवीएम रखी जाती हैं.

शहर विधानसभा क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी सर्किल से एसपीएस स्कूल के बूथ के एरिया के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रवक्ता पंकज जाखड़ को सेक्टर ऑफिसर के साथ मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात किया गया था. उनके वाहन में चार ईवीएम मशीन थीं. इनमें कंट्रोल यूनिट, वीवीपेट और बैलेट यूनिट थीं. पॉलीटेक्निक कॉलेज में 25 नवंबर की देर रात ईवीएम जमा हो रही थीं, तब सेक्टर ऑफिसर के वाहन से एक कंट्रोल यूनिट गायब थी. वहां पर काफी ढूंढने के बाद भी मशीन नहीं मिली तो चुनाव आयोग को इसकी जानकारी दी गई. आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने 26 नवंबर को जाखड़ को सस्पेंड कर दिया

जब सेक्टर ऑफिसर के वाहन से चार ईवीएम के सेट में से एक कंट्रोल यूनिट नहीं थी. इनके क्षेत्र के किसी बूथ पर कंट्रोल यूनिट बदली भी नहीं गई थी, फिर भी मशीन गायब देखकर अफसरों के हाथ पांव फूल गए. जब पता चला कि ये रिजर्व मशीन थी और इसका वोट कास्ट के लिए उपयोग नहीं किया गया था. ऐसे में एक बार तो सभी अफसरों ने राहत की सांस ली. इधर उदयमंदिर थाना प्रभारी प्रेमदान का कहना है कि ईवीएम की कंट्रोल यूनिट गायब होने की एफआईआर पंकज जाखड़ की ओर से दर्ज कराई गई है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने दूदू में की रात्रि चौपाल

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने बोराज रात्रि चौपाल में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी के बारे में ग्रामीणों