Poola Jada

राजस्थानः राजस्थान में आज सुबह 8 बजे से मतगणना लगातार जारी है. रुझानों में बीजेपी की सरकार बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है. जबकि कांग्रेस रेस में दूसरे नंबर पर चल रही है. ऐसे में रुझानों की बात करें तो टोंक से कांग्रेस प्रत्याशी सचिन पायलट ने जीत दर्ज की है. उनके खिलाफ अजीत सिंह मेहता को हार का सामना करना पड़ा है. अलवर ग्रामीण से कांग्रेस की टीकाराम जूली ने जीत दर्ज की है. उन्होंने भाजपा के जयराम जाटव को हराया है. झालरापाटन से वसुंधरा राजे जीत गई है. उन्होंगे कांग्रेस के रामलाल चौहान को हरा दिया है. दूदू विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद बैरवा जीत गए है. उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी बाबूलाल नागर को हराया. पिंडवाडा आबू विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी समाराम गरासिया जीत गए है. उन्होंने  कांग्रेस प्रत्याशी लीलाराम गरासिया को हराया. विधाधर नगर से भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी जीत गई है. उन्होंने कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल को हराया. कांग्रेस के अमीन कागजी ने किशनपोल से जीत दर्ज की है. उन्होंने बीजेपी के चन्द्रमोहन बटवाडा को हराया है.  विद्याधर नगर से भाजपा की दिया कुमारी को जीत मिली है. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल को हार का सामना करना पड़ा है.

वहीं अगर फिलहाल तक की काउंटिंग पर एक नजर डाले तो की सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी आगे चल रहे है. तो कई सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे है. जयपुर की सिविल लाइंस सीट से भाजपा को बढ़त बनाये हुए है. भाजपा प्रत्याशी गोपाल शर्मा 6000 वोटों से आगे चल रहे है.

खास बात ये है कि राजस्‍थान में कई सालों से हर बार सरकार बदलने का रिवाज चलता आ रहा है. यहां एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस का राज चलने का क्रम बना हुआ है. इस बार भी लड़ाई राज और रिवाज की है. ऐसे में कहा जा सकता है कि इस बार भी रिवाज कायम रहेगा. और भाजपा पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाने में सक्षम होगी. हालांकि फिलहाल काउंटिंग पूरी नहीं हुई है. अभी कई सीटों के नतीजे आना बाकी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

घटनाओं की प्रमायी रोकथाम हेतु कालिका पेट्रोलिंग यूनिट टीम द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर कार्रवाई

घटनाओं की प्रमायी रोकथाम हेतु कालिका पेट्रोलिंग यूनिट टीम द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर कार्रवाई न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील