Home » राजस्थान » Rajasthan Election Result 2023: तिजारा से बालकनाथ ने दर्ज की जीत, जानिए किसे कहां से मिली जीत-हार

Rajasthan Election Result 2023: तिजारा से बालकनाथ ने दर्ज की जीत, जानिए किसे कहां से मिली जीत-हार

तिजाराः राजस्थान में आज सुबह 8 बजे से मतगणना लगातार जारी है. रुझानों में बीजेपी की सरकार बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है. जबकि कांग्रेस रेस में दूसरे नंबर पर चल रही है. ऐसे में रुझानों की बात करें तो तिजारा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बाबा बालकनाथ को जीत मिली है. उन्होंने कांग्रेस के इमरान खान को हराया है. डींग कुम्हेर से BJP के शैलेन्द्र सिंह जीते है. जबकि कांग्रेस के विश्वेन्द्र सिंह को हार का सामना करना पड़ा है. जयपुर झोटवाड़ा से बीजेपी प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने जीत दर्ज की. उनके सामने कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक चौधरी को हार मिली है. इससे पहले सरदारपुरा से सीएम अशोक गहलोत ने जीत दर्ज की. उन्होंने भाजपा से महेद्र सिंह राठौड़ को हराया. तिजारा से भाजपा से बाबा बालकनाथ ने जीत हासिल की. उनके सामने कांग्रेस से इमरान खान को हार मिली.

टोंक से कांग्रेस प्रत्याशी सचिन पायलट ने जीत दर्ज की है. उनके खिलाफ अजीत सिंह मेहता को हार का सामना करना पड़ा है. अलवर ग्रामीण से कांग्रेस की टीकाराम जूली ने जीत दर्ज की है. उन्होंने भाजपा के जयराम जाटव को हराया है. झालरापाटन से वसुंधरा राजे जीत गई है. उन्होंगे कांग्रेस के रामलाल चौहान को हरा दिया है. दूदू विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद बैरवा जीत गए है. उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी बाबूलाल नागर को हराया. पिंडवाडा आबू विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी समाराम गरासिया जीत गए है. उन्होंने  कांग्रेस प्रत्याशी लीलाराम गरासिया को हराया. विधाधर नगर से भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी जीत गई है. उन्होंने कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल को हराया. कांग्रेस के अमीन कागजी ने किशनपोल से जीत दर्ज की है. उन्होंने बीजेपी के चन्द्रमोहन बटवाडा को हराया है.  विद्याधर नगर से भाजपा की दिया कुमारी को जीत मिली है. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल को हार का सामना करना पड़ा है.

वहीं अगर फिलहाल तक की काउंटिंग पर एक नजर डाले तो की सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी आगे चल रहे है. तो कई सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे है. जयपुर की सिविल लाइंस सीट से भाजपा को बढ़त बनाये हुए है.

खास बात ये है कि राजस्‍थान में कई सालों से हर बार सरकार बदलने का रिवाज चलता आ रहा है. यहां एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस का राज चलने का क्रम बना हुआ है. इस बार भी लड़ाई राज और रिवाज की है. ऐसे में कहा जा सकता है कि इस बार भी रिवाज कायम रहेगा. और भाजपा पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाने में सक्षम होगी. हालांकि फिलहाल काउंटिंग पूरी नहीं हुई है. अभी कई सीटों के नतीजे आना बाकी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

घटनाओं की प्रमायी रोकथाम हेतु कालिका पेट्रोलिंग यूनिट टीम द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर कार्रवाई

घटनाओं की प्रमायी रोकथाम हेतु कालिका पेट्रोलिंग यूनिट टीम द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर कार्रवाई न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील