Poola Jada
Home » राजस्थान » रबी की फसलों के लिए 125 मैट्रिक टन यूरिया खाद की डिमांड, 3 ट्रोले में भरकर आया 81 मैट्रिक टन खाद

रबी की फसलों के लिए 125 मैट्रिक टन यूरिया खाद की डिमांड, 3 ट्रोले में भरकर आया 81 मैट्रिक टन खाद

डूंगरपुर: डूंगरपुर जिले में रबी की फसलों के लिए यूरिया खाद की डिमांड शुरू हो गई है. क्रय विक्रय सहकारी समिति को 81 मैट्रिक टन खाद मिल गया है. 3 ट्रोले में भरकर ये खाद पहुंचा है. किसानों को खाद बाटने का काम भी शुरू कर दिया है. किसानों को 45 किलो का एक बैग खाद 270 रुपए में मिलेगा.

डूंगरपुर क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष रतनलाल पाटीदार ने बताया की सर्दी के मौसम में रबी की फसलों की बुवाई की गई है. गेंहू, धान और सरसो की फसलों के लिए यूरिया खाद की मांग शुरू हो गई है. डूंगरपुर जिले में 125 मैट्रिक टन खाद की डिमांड है. 81 मैट्रिक टन खाद के 3 ट्रोले आज डूंगरपुर पहुंच चुके है. खाद को क्रय विक्रय के गोदाम में उतारा जा रहा है.

इसके साथ ही क्रय विक्रय ने खाद की बिक्री भी शुरू कर दी है. ताकि खाद की मांग के लिए आने वाले किसानों को बैरंग नहीं लौटना पड़े. किसानों 45 किलो यूरिया खाद का एक बैग 270 रुपए में दिया जा रहा है. प्रत्येक किसान को 2 बैग दिए जाएंगे. जबकि डिमांड के अनुसार किसान को ज्यादा बैग भी दिए जा सकते है. 44 मैट्रिक टन खाद की डिमांड और है जो जल्द ही मिल जाएगा. वहीं डिमांड बढ़ने पर फिर से खाद की मांग की जाएगी.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक