Home » राजस्थान » विवाह समारोह के आयोजन के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला, दूल्हा-दुल्हन सहित सात लोग हुए घायल

विवाह समारोह के आयोजन के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला, दूल्हा-दुल्हन सहित सात लोग हुए घायल

पाली: पाली तहसील गुरडाई गांव में विवाह समारोह के दौरान पेड़ पर अपने छत्ते पर बैठी मधुमक्खियों ने दूल्हा दुल्हन सहित परिजनों पर हमला कर अचेत कर दिया . सात लोगों को पाली के ट्रॉमा सेंटर लाकर उपचार के लिए भर्ती किया गया है जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है .

पाली तहसील के गुरडाई गांव में 8 दिसंबर को गिरधर सिंह का विवाह उर्मिला कांवर के साथ हुआ था . शनिवार को दूल्हा दुल्हन गांव के मंदिरों में दर्शन करने के लिए गए थे पूजा अर्चना करने के दौरान पेड़ पर बैठी मधुमक्खियों ने दूल्हा दुल्हन सहित गए लोगों पर अचानक हमला कर दिया जिसकी चपेट में आकर दूल्हा दुल्हन सहित आठ लोग अचेत हो गए

इन सभी को उपचार के लिए पाली के ट्रॉमा सेंटर लाकर भर्ती किया गया है जहां इनका चिकित्सकों की देर रेख में उपचार जारी है . घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी पाली के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे हैं .

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

विद्याधर नगर स्टेडियम में इंडियन फुटबॉल लीग का रोमांचक मुकाबला

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर के विद्याधर नगर फुटबॉल स्टेडियम