Home » राजस्थान » गुजरात से दिल्ली जा रही स्लीपर बस आगे खड़े ट्रेलर से टकराई, हादसे में आयुक्त सहित 7 लोग घायल

गुजरात से दिल्ली जा रही स्लीपर बस आगे खड़े ट्रेलर से टकराई, हादसे में आयुक्त सहित 7 लोग घायल

रायपुर (ब्यावर): रायपुर मारवाड़ उपखण्ड के फोरलेन पर गुजरात से दिल्ली जा रही एक निजी स्लीपर बस खड़े ट्रेलर से टकराकर श्रतिग्रस्त हो गई. हादसें में 7 लोग घायल हो गए.

जानकारी अनुसार गुजरात से दिल्ली जा रही स्लीपर बस एआर 01 टी 5554 जो रायपुर थाना क्षेत्र के NH 162 फोरलेन पर झूठा गांव के समीप न्यू देवा होटल के पास ट्रेलर से टकरा गई. हादसें में सिरोही से जयपुर जा रहे जालोर नगरपरिषद के आयुक्त दिलीप माथुर समेत सात लोग चोटिल हो गए.

सूचना पर रायपुर लोकेशन से 108 एम्बुलेंस घटना स्थल पर पहुची ओर पायलट खुर्शीद अहमद व एमटी गोविंद चंदेल ने घायलों को रायपुर के राजकीय चिकित्सालय पहुचाया, जहा सभी का प्राथमिक उपचार कर आयुक्त दिलीप माथुर को जयपुर रैफर किया गया.

वहीं अन्य घायलों का चिकित्सालय में भर्ती के दौरान उपचार जारी है. बस हादसें के बाद कुछ देर तक यातयात बाधित रहा. इधर सूचना पर रायपुर थाने से रुघाराम चौधरी भी पुलिस जाब्ते के साथ पहूंचे ओर श्रतिग्रस्त हुई बस को टोल कंपनी की क्रेन से हटाकर सड़क किनारे रखवाकर यातयात सुचारु करवाया.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक