Home » राजस्थान » नोहर में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत

नोहर में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत

नोहर: यहां हुए एक सड़क हादसे में तीन जनों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. यह भीषण सड़क हादसा पर परलीका गांव के निकट हुआ. मिली जानकारी के अनुसार भादरा निवासी कुछ लोग शादी समारोह में भाग लेकर बोलोरो गाड़ी से नोहर की ओर आ रहे थे.

इसी दरमियान गांव परलिका से निकलते ही सामने से आ रही मूंगफली लदीपिकअप में बोलेरो में टक्कर मार दी जिससे बोलोरो गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलटे खा गई. इस हादसे में भादरा क्षेत्र के गांव कुंजी निवासी राजवीर और राजकुमार तथा गांव घेऊ निवासी रामस्वरूप की मौके पर मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. घटना की सूचना पाकर गोगामेडी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को चिकित्सालय पहुंचाया.

तीनों शवों को नोहर के उपजिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है. घटना की सूचना मिलते ही मोर्चरी रूम के समक्ष परिजनों की भीड़ जुट गई. हादसे के बाद शादी की खुशियां माता में भी बदल गई. मौके पर पुलिस के अधिकारियों ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान